Bihar

पहले पिता ने गालियां दी अब पुत्र दे रहा, लालू और तेजस्वी पर क्यों भड़के जीतनराम मांझी?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार की राजनीति में इन दिनों जाति जाति का खेल चरम पर है। राज्य के दो पूर्व सीएम लालू यादव और जीतनराम मांझी के बीच चल रही जुबानी जंग चर्चा में है। दोनों एक-दूसरे की जाति को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इससे मांझी-यादव जाति का माहौल गरमा गया है। जातिगत बयानबाजी को लेकर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए हम पार्टी के संस्थापक संरक्षक सह गया के सांसद व केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि पहले पिता ने गालियां दी अब पुत्र गालियां दे रहा है।

लालू प्रसाद यादव व उनके पुत्र तेजस्वी यादव द्वारा मांझी की जगह शर्मा कहे जाने पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी अंतरआत्मा से दुखी हैं। कहा कि पिता-पुत्र ने गालियां दी है तो अब क्या बचा है। हम गरीब, मुसहर हो सकते हैं, लेकिन क्या मेरा स्वभिमान नहीं है। शुक्रवार को गया स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में लालू यादव ने लोगो से पूछा था कि यहां से कौन चुनाव लड़ रहा है तो लोगों ने कहा कि जीतनराम मांझी लड़ रहे हैं। इस पर लालू यादव ने कहा था नहीं जीतनराम मांझी नहीं जीतनराम शर्मा हैं। 10 वर्षों तक इस बात को अपने सीने में दबाकर रखे रहा। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए।

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहता था

इससे पहले जीतनराम मांझी ने कहा था कि इस बार मैं लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहता था, लेकिन परिस्थिति ऐसी बनी कि चुनाव लड़ना पड़ा और आप सबों के आशीर्वाद से हम चुनाव जीत भी गए। साथ ही केंद्रीय मंत्री बनने का सौभाग्य भी मिला। अगर हम 25 साल पहले जीत जाते तो गया आज विकास से ओत प्रोत रहता। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने फतेहपुर की जनता के बीच अपना यह उदगार व्यक्त किया।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि गया मुझे चार बार हराया है। अगर पांचवां बार भी हरा दिया तो जो भी इज्जत बचता है वह इज्जत भी चला जायेगा। इसलिए इस बार चुनाव लडना नहीं चाहता था। लेकिन परिस्थिति ऐसा बना कि चुनाव लड़ना पड़ा और आप सभी के कृपा आशीर्वाद से चुनाव जीत भी गया। जीतनराम मांझी ने कहा कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि 1980 में केंद्र की नौकरी छोड़ राजनीति में आया और आप सभी के आशीर्वाद से फिर केंद्र में पहुंच गया। उन्होंने कहा कि 80 साल के हो गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

20 मिनट ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

12 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

13 घंटे ago