Bihar

बिहार: कमरे के बाहर मां… अंदर 17 साल की बेटी से झाड़-फूंक के बहाने तांत्रिकों ने पूरी रात ‘गंदा खेल’ किया

बिहार के गोपालगंज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। यह घटना शहर के अस्पताल चौक के पास स्थित एक बिना रजिस्ट्रेशन वाले निजी अस्पताल में घटी। घटना में शामिल आरोपियों में दो तांत्रिक और अस्पताल से जुड़े एक दवा विक्रेता शामिल हैं। पीड़िता को झाड़-फूंक के बहाने बुलाया गया था और करीब 7 घंटे तक एक कमरे में बंद रखा गया, इस दौरान उसकी मां बाहर इंतजार करती रही।

सिवान की रहने वाली है पीड़िता

जानकारी के अनुसार, पीड़िता सिवान जिले के एक गांव की रहने वाली है और लंबे समय से सिर दर्द से परेशान थी। इलाज की उम्मीद में उसकी मां उसे लेकर गोपालगंज के इस निजी अस्पताल में दवा विक्रेता विनोद कुमार के पास पहुंची थीं। विनोद ने किशोरी और उसकी मां को अपनी बातों में फंसाकर दो तांत्रिकों को बुला लिया। तीनों ने मिलकर किशोरी को झाड़-फूंक के बहाने कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना के बाद किशोरी ने आपबीती अपनी मां को बताई, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

तीनों आरोपित गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर दवा विक्रेता विनोद कुमार, पश्चिम चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव निवासी दिवाकर पाण्डेय और पश्चिम चंपारण जिले के नगर थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलोनी निवासी अनिल कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से झाड़-फूंक में इस्तेमाल होने वाले कई सामान, जैसे कलश, काला धागा, पितल की लोटिया, सुपाड़ी, लोहे का कलश, लाल कपड़ा और लौंग बरामद किए हैं।

बिना रजिस्ट्रेशन के ही चल रहा था अस्पताल

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि यह निजी अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के ही चल रहा था। हैरानी की बात यह है कि छह महीने पहले भी इसी अस्पताल में एक महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई थी। हालांकि, उस समय भी मामला दर्ज किया गया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इस अवैध अस्पताल को बंद कराने की कोई कार्रवाई नहीं की।

Avinash Roy

Recent Posts

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

27 सेकंड ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

56 मिनट ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

8 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

15 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

21 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

22 घंटे ago