Bihar

शिक्षक दिवस पर हाथ में कटोरा लेकर JDU कार्यालय के सामने टीचरों का प्रदर्शन, बोले- वेतनमान डाल दो सरकार

देश भर में आज शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन का शिक्षकों के लिए विशेष महत्व है। लेकिन बिहार की राजधानी पटना में कई शिक्षक इस दिन हाथ में कटोरा लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। इन वित्तरहित शिक्षकों ने JDU कार्यालय का घेराव किया। शिक्षकों ने सरकार से गुहार लगाई कि उनके कटोरे में वेतनमान डाला जाए।

पटना में यह शिक्षक हाथ में कटोरा और पोस्टर बैनर लेकर सड़क पर उतरे थे। एक शिक्षक के हाथ में पोस्टर था और उसपर लिखा गया था, ‘हम हैं शिक्षक वित्तरहित, अब हमारा भी निदान करो।’ एक पुरुष शिक्षक के हाथ में जहां कटोरा नजर आया तो वहीं एक महिला शिक्षिका भी पटना की सड़क पर हाथ में कटोरा लिए नजर आईं। महिला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम सरकार से गुहार लगाने आए हैं कि हमारे कटोरे में वेतनमान डाल दो।

एक महिला ने कहा, ‘हम लोगो को 35 साल से वेतन नहीं मिलता है। हम लोग धरना करते-करते थक गए हैं। इसलिए नीतीश कुमार से गुहार करते हैं कि हम लोगों को वेतन दे दीजिए।’

महिला शिक्षिका ने कहा, ‘अगर नीतीश कुमार हमारे ऊपर ध्यान देते तो हम कटोरा लेकर नहीं खड़े होते। इस कटोरे के जरिए हम सरकार से कहना चाहते हैं कि हम लोग गरीब हैं और हम भीख मांग रहे हैं, हम भूखे हैं। हम शिक्षा मंत्री और नीतीश कुमार से गुहार लगाने आए हैं कि हम लोगों को भी पेट में कुछ दीजिए, हम लोगों को वेतनमान दे दीजिए ताकि हम भी अपना सिर झुका कर नहीं बल्कि सिर उठा कर जी सकें।’

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

27 मिनट ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

10 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

10 घंटे ago