मुंगेर में रविवार को दर्जनों लोगों की जान जाते-जाते बच गई। हवेली खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग पर एक बस हादसे की शिकार हो गई। ड्राइवर को झपकी आने के बाद बस सड़क किनारे बने नाले में जा फंसी हालांकि बस पर सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
दरअसल, मुंगेर में हवेली खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग पर रामनकाबाद स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास रविवार की सुबह एक यात्री बस लोहे के बैरियर को तोड़ते हुए सड़क किनारे बने नाले में जाकर फंस गई। बस पर सवार यात्री इस घटना में बाल-बाल बचे। बस पर सवार श्रद्धालु तारापीठ से समस्तीपुर की तरफ आ रहे थे।
इसी दौरान रामनकाबाद में बस चालक को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा फंसी। इस हादसे में किसी के हताहत होने सूचना नहीं है हालांकि सड़क के किनारे दुकानों एवं मकानों को नुकसान हुआ है, जिसको लेकर स्थानीय लोग मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…