बिहार के भागलपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन मौके पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को देश का सबसे बड़ा आतंकवादी बताया है।
उन्होंने अपने बयान में कहा कि अगर एजेंसी को किसी पर सबसे पहले कार्रवाई करनी चाहिए तो, वह हैं राहुल गांधी। इनका नाम आतंकवादी के लिस्ट में पहले नंबर पर होना चाहिए।
देश बांटने वाले करते हैं राहुल गांधी का समर्थन
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के समर्थन में आज देश को बांटने वाले, बम गोला बारूद वाले, ट्रेन में ब्लास्ट करने वाले खड़े हो रहे हैं। इनके पक्ष में बोल रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि राहुल गांधी कैसे हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी नहीं है। उनका ज्यादातर समय भारत से बाहर बीता है। उनके दोस्त और रिश्तेदार सभी विदेशी हैं। उन्हें किसी चीज की कोई समझ नहीं है।
सिर्फ फोटोबाजी करते हैं राहुल गांधी
बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी इतनी बार सांसद बन चुके हैं, इतने बड़े नेता हैं, विपक्ष के नेता हैं, इसके बावजूद भी आज तक रिक्शा वाले, ठेले वाले, मोची इंसान का दर्द नहीं समझ सके हैं। सिर्फ उनके पास जाकर फोटोबाजी करते हैं।
अब नहीं अटकती कोई फाइल
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में प्रधानमंत्री के पास किसी भी तरह की फाइलें अटकी नहीं हुई है। उनके हस्ताक्षर हर चीज पर सोच समझकर किया जाता है। एक कांग्रेस का जमाना था कि हर फाइल के खुलने के साथ ही 2G घोटाला, कोयला घोटाला, कामनवेल्थ घोटाला होता था। आज सब कुछ खत्म है।
अब सिखों को तोड़ने में लगे हैं जो मुमकिन नहीं
रवनीत सिंह बिट्टू ने आगे बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस मिलकर जब मुसलमानों को नहीं तोड़ सके, तो अब सीमा पर खड़े सिखों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जो कतई मुमकिन नहीं है।
उन्होंने एक बार तो यह कह दिया है कि सिख लोग को कड़ा पहने नहीं दिया जाता है। मैं अभी गुरुद्वारा जा रहा हूं। भागलपुर के साथ-साथ पूरे देश भर के सिखों से पूछ लीजिए क्या यह बात सही है। कोई सिख कह दे कि मैं पगड़ी और कड़ा नहीं पहनता हूं तो मैं राहुल गांधी के बात से सहमत होकर भाजपा छोड़ दूंगा।
समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…
समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…