Bihar

हादसे का शिकार होते-होते बचे CM नीतीश: मुख्यमंत्री निकलने वाले थे तभी गिरा वेलकम गेट, अधिकारियों ने दौड़कर संभाला

सोमवार को CM नीतीश हादसे का शिकार होते-होत बच गए। सीएम पटना के बेलछी प्रखंड पहुंचे, जहां उन्होंने 100 करोड़ की लागत वाले कई प्रोजेक्टस का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम के बाद जैसे ही सीएम की गाड़ी ब्लॉक ऑफिस से निकलने वाली थी, वहां बना वेलकम गेट गिर पड़ा।

इस दौरान सीएम के कारकेड में शामिल एक गाड़ी बिल्कुल पास थी, जबकि मुख्यमंत्री की गाड़ी थोड़ी पीछे थी। गेट के गिरते ही, आनन-फानन में वहां मौजूद अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उसे संभाला। इस दौरान कुछ देर के लिए मुख्यमंत्री की गाड़ी रुकी रही।

गेट को संभालने के बाद मुख्यमंत्री की गाड़ी बाहर निकली। यहां से सीएम मोकामा विधानसभा क्षेत्र सहित बाढ़ के इलाके का दौरा करने निकले हैं। इस दौरान नीतीश कुमार मोकामा विधानसभा क्षेत्र में बन रहे 6 लेन सड़क और गंगा ब्रिज पर बन रहे 2 लेन रेलवे लाइन का जायजा लेंगे।

ये कोई पहली बार नहीं है, जब सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक हुई हो। पिछले 5 सालों की बात करें तो यह चूक 10 बार हुई है। कभी सीएम की ओर फूलों की माला, कभी लकड़ी का टुकड़ा फेंका गया। कभी उनके सुरक्षा घेरे को तोड़कर बाइकर घुसे तो कभी उनके भाषण के दौरान युवक अचानक से सामने आ गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

3 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

3 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

8 घंटे ago