Bihar

पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे जेपी नड्डा, सिख पगड़ी पहनकर दरबार में झुकाया शीश

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बिहार की राजधानी पटना में स्थित तख्त हरिमंदिरजी गुरुद्वारा पहुंचे। पटना साहिब दरबार में उन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच शीश झुकाकर अरदास की। इस दौरान नड्डा सिख पगड़ी पहने हुए नजर आए। इसके बाद वे आगे के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। शनिवार को उनका मुजफ्फरपुर और दरभंगा में हाईटेक अस्पतालों के उद्घाटन का कार्यक्रम है। शाम में वे वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

जेपी नड्डा के दो दिवसीय बिहार दौरे का शनिवार को आखिरी दिन है। वह राज्य में कई स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के लिए शुक्रवार को बिहार पहुंचे थे।

शुक्रवार को पटना, भागलपुर और गया में उन्होंने कई स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। फिर रात्रि विश्राम उन्होंने पटना में ही किया। शनिवार सुबह वे बीजेपी नेताओं के साथ पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। इस दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख दिलीप जायसवाल, पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद रविशंकर प्रसाद और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बता दें कि श्री पटना साहिब सिखों के पांच तख्तों में से एक है। इसकी स्थापना 18वीं शताब्दी में गुरु गोविद सिंह के जन्मस्थान पर महाराजा रणजीत सिंह ने करवाई थी। सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का जन्म 1666 ईस्वी में पटना में ही हुआ था। उन्होंने आनंदपुर साहिब जाने से पहले का समय यहीं पर बिताया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

8 मिनट ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

39 मिनट ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

10 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

11 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

14 घंटे ago