Bihar

इथेनॉल बनाने में ही खप रहे हैं बिहार के 50 फीसदी मक्के, 30 फीसदी से बन रहा पशु चारा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

इथेनॉल प्लांटों में अब राज्य में उत्पादित मक्के की 50 फीसदी खपत हो रही है. बीते साल से इसमें लगभग 30 फीसदी का उछाल आया है. वर्ष 2022 में 20 फीसदी ही इथेनॉल प्लांटों में खपत हो रही थी. इसके बाद सबसे अधिक खपत पशु चारा के निर्माण में हो रहा है. पशु चारा के लिए 30 फीसदी मक्के की खपत हो रही है, जबकि वर्ष 2022 में 50 फीसदी मक्के का उपयोग पशुचारा के लिए हो रहा था. पशुचारा से यह इथेनॉल प्लांटों में शिफ्ट हो गया है. राज्य में कुल 17 इथेनॉल प्लांट खोले जाने हैं. इसमें 11 खुल गये हैं. इस साल और शेष छह सभी ऑपरेशनल हो जाएंगे. इन छह के ऑपरेशनल होने के बाद मक्के की और डिमांड बढ़ेगी. किसानों को मक्के का उचित दाम मिल पायेगा.

पांच फीसदी मक्के का हो रहा निर्यात

वर्ष 2023 में राज्य में उत्पादित मक्के का पांच फीसदी दूसरे राज्यों में निर्यात हुआ. प्रोसेस्ड फूड में पांच फीसदी, स्टार्च इंडस्ट्री में पांच, फूड में पांच फीसदी मक्के की खपत हो रही है. एक फीसदी अन्य दूसरे कार्यों में मक्के का उपयोग हो रहा है.

निर्यात व स्टार्च उद्योग में गिरावट

वर्ष 2022 में आठ फीसदी मक्के का निर्यात हुआ था. राज्य में ही खपत अधिक होने से इसके निर्यात में तीन फीसदी गिरावट आयी है. स्टार्च इंडस्ट्री में भी वर्ष 2022 में सात फीसदी मक्के की खपत हुई थी, इसके अगले साल दो फीसदी की गिरावट आयी. वर्ष 2022 में फूड में आठ फीसदी व अन्य कार्यों में दो फीसदी मक्के का उपयोग हुआ था. इसमें वर्ष 2023 में में पांच और दूसरे कार्यों में एक फीसदी ही मक्के का उपयोग हुआ.

मक्के का हुआ 33 लाख एमटी उत्पादन

वर्ष 2023-24 में मक्के का उत्पादन 33.78 लाख एमटी हुआ. वर्ष 2023-23 में मक्के का उत्पादन 48.29 लाख एमटी हुआ था. बिहार के नये उत्पादों का सृजन हो रहा है. इस बीच उत्पादन में गिरावट आयी है. कारण कि वर्ष 2022-23 में 7.48 लाख हेक्टेयर में मक्के की खेती हुई थी. वर्ष 2023-24 में 5.64 लाख हेक्टेयर में ही मक्के की खेती हुई.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

40 मिनट ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

9 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

10 घंटे ago