Bihar

बिहार में एक और DCLR घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार, सरकारी प्रोजेक्ट की जमीन में नजराना लेने का आरोप

बिहार में कई दशकों के बाद एक ओर तेजी से भूमि सर्वे का काम चल रहा है. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल लगातार अधिकारियों को सही ढंग से सर्वे का काम पूरा कराने का निर्देश दे रहे हैं. वहीं दूसरी ओर बिहार में जमीन से जुड़े अधिकारी अभी भी घूस लेने से बाज नहीं आ रहे हैं. दरअसल सीवान के महाराजगंज अनुमंडल के भूमि उप समाहर्ता (डीसीएलआर) को जमीन काम में रिश्वत लेने के आरोप में पटना निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है.

निगरानी की टीम ने भूमि उपसमाहर्ता राम रंजन सिंह के किराए के आवास पर छापामारी कर उन्हें गिरफ्तार किया है. भूमि उप समाहर्ता के आवास से 20 हजार रुपए नगद और जमीन के दस्तावेज बरामद किए गए है. आवास में मौजूद क्लर्क के हाथ से रुपए बरामद किए गए है. जमीन के काम में घुस लेने के आरोप में टीम ने भूमि उप समाहर्ता को गिरफ्तार किया है. महाराजगंज के नई बस्ती स्थित आवास पर घंटो पूछताछ के बाद भूमि उप समाहर्ता को निगरानी की टीम अपने साथ लेकर रवाना हो गई.

जमीन के दस्तावेज भी बरामद

निगरानी विभाग की टीम की अगुवाई कर रहे डिप्टी एसपी सुधीर कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भूमि उपसमाहर्ता के आवास से उसके क्लर्क के हाथ से रुपए बरामद किए गए हैं. अभी इसकी पूछताछ की जा रही है. जांच पूर्ण हो जाने के बाद ही कुछ भी कहा जा सकेगा. वहीं बताया जा रहा है कि जमीन के काम में घुस लेने के आरोप को लेकर पटना निगरानी की टीम भूमि उप समाहर्ता के महाराजगंज स्थित आवास पर पहुंची. जहां उनके क्लर्क के हाथों से 20 हजार नगद रुपए और आवास से जमीन के दस्तावेज को बरामद किया है.

इस दौरान टीम ने पहले भूमि उपसमाहर्ता को पूछताछ के लिए एक अलग कमरे में ले गई. इसके बाद टीम के सदस्य गाड़ी में बैठा कर भूमि उपसमाहर्ता को लेकर रवाना हो गई. बता दें, बिहार में आए दिन जमीन के काम से जुड़े मामले में कर्मचारी, कलर्क, सीओ, डीसीएलआर समेत अन्य कर्मियों और अधिकारियों द्वारा रिश्वत लेने की खबरें आती रहती हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

9 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

10 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

10 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

10 घंटे ago