Bihar

बिहार : नवादा की दलित बस्ती में दबंगों ने मचाया आतंक, ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद 80 घरों में लगाई आग

बिहार के नवादा में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे देश में सनसनी फैला दी है. नवादा के महादलित टोला में दबंगों ने कई राउंड फायरिंग करते हुए करीब 80 घरों को आग के हवाले कर दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मौके पर दमकल विभाग कई गई गाड़ियां मौजूद है और आग पर कड़ मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है. पुलिस ने भी इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और दबंगों की तलाश में जुट गई है. इस घटना में कई पालतू मवेशियों के मारे जाने की सूचना है, कई ग्रामीणों ने दावा किया कि दबंगों ने उनके साथ मारपीट की और गोलियां चलाई.

भूमि विवाद को लेकर शुरू हुआ बवाल

पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है जहां महादलित टोला में बड़ी संख्या में दलित समुदाय के लोग रहते हैं. दबंगों ने दलितों को निशाना बनाते हुए पहले ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर कथित तौर पर उनके घरों में आग लगा दी. घटना के बाद बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच कर पुलिस कैंप कर रही है. बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला भूमि विवाद को लेकर शुरू हुआ, जो कई दिनों से दबंगों और दलितों के बीच चल रहा था. बुधवार को बड़ी संख्या में दबंगों ने गांव में पहुंचकर कई राउंड फायरिंग की. इससे भी जब उनका मन नहीं भरा तो उन्होंने गांव मे दलितों की बस्ती में आग लगा दी.

प्रशासन में मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन की टीम पहुंच गई है और अग्निशमन की कुल 9 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना के बाद पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कृष्णा नगर गांव की इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है. करीब 80 घर में आग लगने की घटना में अब तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नही है. हालांकि कई पालतू मवेशियों की मौत झुलसकर हो गई, जिन्हें समय रहते बचाया नहीं जा सका.

ग्रामीणों ने बताई आंखों देखी

मौके पर सदर एसडीओ अखिलेश कुमार, एसडीपीओ अनोज कुमार, एसडीपीओ सुनील कुमार समेत कई आला अधिकारी पहुंच गए हैं. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस पूरी घटना को प्राण बिगहा के नंदू पासवान और उसके साथियों ने अंजाम दिया है. शाम करीब 7:30 बजे नंदू अपने सैकड़ों साथियों को लेकर गांव पहुंचा और अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान उसके साथियों ने कई ग्रामीणों को साथ मारपीट भी की और फिर 80-85 घरों में आग लगा दी. पिछले साल नवंबर में भी ऐसी ही एक घटना को अंजाम दिया गया था. लोगों का आरोप है कि पुलिस ने तब कोई कार्रवाई नहीं की थी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

5 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

9 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

10 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

10 घंटे ago