दरभंगा के सकतपुर थाना में भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर व भाजपा मंडल अध्यक्ष माधव झा आजाद के खिलाफ भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव के समर्थक अखिलेश कुमार ने मारपीट की प्राथमिकी 81/24 दर्ज करवाई है।
दरअसल, पांच सितंबर को जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा तारडीह प्रखंड में बने सीएचसी का ऑनलाइन उदघाटन कर रहे थे। उसी दौरान सांसद और विधायक समर्थक अपने अपने नेता के श्रेय लेने के चक्कर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों नेताओं के बीच मारपीट तक हो गई। अब इस घटना का वीडियो वायरल होने लगा तो प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। प्राथमिकी में सांसद गोपाल जी ठाकुर के इशारे पर पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत हमला करने का आरोप लगाया गया है। इसमें कहा गया है कि सांसद ने पूर्व में कहा था कि तुम बड़े नेता हो गए हो, मैं तुम्हें जान से मरवा दूंगा।
भाजपा सांसद पर हमला करवाने का आरोप
पांच सितंबर को सीएचसी के उद्घाटन के दौरान अपने अपने का श्रेय लेने के जमकर मारपीट में हिंसक झड़प हुआ था। इसमें वीआईपी पार्टी के कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश राय गम्भीर रूप से जख्मी हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। थाना में दर्ज प्राथमिकी में अखिलेश राय ने कहा है कि जब वह सीएचसी के उद्घाटन का निमंत्रण लोगों को दे रहे थे। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष माधव झा आजाद ने ककोढा चौक पर गाली गलौज करते हुए मारपीट की थी। मैंने रोकने की कोशिश की तो उसने चाकू निकाल कर मेरे हाथ पर वार कर दिया जिससे मेरी एक अंगुली कटकर अलग हो गई। मैं गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अखिलेश राय ने भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर के इशारे पर हमला का आरोप लगाया है।
दोनों पक्षों की ओर से मिला आवेदन
मामले में सकतपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि दोनो पक्षों की तरफ से आवेदन मिला है और दोनो तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई है। अखिलेश राय द्वारा सांसद गोपाल जी ठाकुर और मंडल अध्यक्ष माधव झा आजाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वही माधव झा आजाद के आवेदन पर अखिलेश राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
समस्तीपुर : मॉडल स्कूल के रूप में चयनित पीआर इंटर विद्यालय, कर्पूरीग्राम में शुक्रवार को…
समस्तीपुर : भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समस्तीपुर में…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी चौराहा पर शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े चार लाख…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…
समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…
समस्तीपुर : शहर में चोरी, छिनतई और चेन स्नैचिंग की लगातार हो रही घटनाओं से…