मुजफ्फरपुर में जंक्शन पर शंटिंग के दौरान शनिवार की रात करीब 08.26 मिनट पर पुणे स्पेशल एक्सप्रेस का इंजन बेपटरी हो गया। इंजन का आगे वाला छह पहिया रेललाइन से नीचे गिर गया। इससे रेल महकमे में हड़कंप मच गया। आननफानन में स्थानीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि इससे रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ, जिससे जंक्शन के पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू का काम करीब साढ़े नौ बजे के बाद शुरू हो सका, जो देर रात तक जारी रहा।
मुजफ्फरपुर-पुणे 05289 स्पेशल की रैक को प्लेटफॉर्म चार पर प्लेस कर शंट चालक विनोद कुमार डीपी इंजन को लेकर शंटिंग नेट की ओर गया। बिना शंट सिग्नल मिले ही इंजन को जंक्शन की ओर बढ़ा दिया। इस दौरान ड्रिल प्वाइंट पर इंजन बेपटरी हो गया। मंडल के वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। फिर इंजन को मैनुअल तरीके से उठाने का काम शुरू किया गया। मालूम हो कि मुजफ्फरपुर नारायणपुर अनंत के बीच चार दिन में बेपटरी होने की यह दूसरा हादसा है।
वरीय अधिकारी के निर्देश पर शंट चालक विनोद कुमार डीपी का ब्लड सैंपल लिया गया है। इससे उसके नशे में होने या नहीं होने की जांच की जाएगी। इससे पूर्व विनोद से परिचालन, सिग्नलिंग और इंजीनियरिंग विभाग के पदाधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक तफ्तीश में शंट चालक विनोद की लापरवाही सामने आयी है। इसकी प्रारंभिक रिपोर्ट भी मुख्यालय को भेजी गयी है। रविवार को जांच में दोषी पाए जाने पर चालक पर कार्रवाई हो सकती है।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…