Bihar

हल्दीराम करेगा बिहार में निवेश, फैक्ट्री के लिए सरकार से मिली यहाँ जमीन

देश की प्रतिष्ठित स्नैक्स कंपनी हल्दीराम बिहार में निवेश करने जा रही है. कंपनी ने अपने संयंत्र के लिए जमीन की मांग की थी. बिहार सरकार ने कंपनी को जमीन आवंटित कर दिया है. सरकार ने हल्दीराम को राजधानी पटना के निकट बिहटा में जमीन मुहैया करायी है. बिहटा में जल्द ही हल्दीराम अपने संयंत्र का निर्माण शुरू करेगा. इस संयंत्र के लगने से न केवल रोजगार के अवसर पैदा होंगे, बल्कि किसानों की आमदनी में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है.

बिहटा में मिली 12 एकड़ जमीन

बिहार के उद्योग मंत्री नीतिश मिश्रा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि पटना के निकट बिहटा में सुप्रसिद्ध भारतीय मिठाई, स्नैक्स और रेस्तरां कंपनी हल्दीराम अपनी फैक्ट्री लगाने जा रहा है. बिहार में कंपनी की नई इकाई की स्थापना हेतु बियाडा द्वारा औद्योगिक क्षेत्र सिकंदरपुर, बिहटा, पटना में 12 एकड़ भूमि आवंटित की गई है. संयंत्र लगाने का काम जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है.

बिहार में बनेंगे कई लोकप्रिय उत्पाद

उद्योग मंत्री नीतिश मिश्रा ने बताया कि बिहार में औद्यौगिक माहौल बन रहा है. कई बड़ी कंपनियां निवेश के लिए आ रही हैं. उन्होंने कहा कि हल्दीराम की इस परियोजना के लिए लगभग 300 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है.

हल्दीराम द्वारा इस इकाई में विभिन्न प्रकार के स्नैक्स, नमकीन और मिठाई का निर्माण किया जाएगा. मंत्री ने बताया कि इस एक परियोजना से केवल प्रत्यक्ष रूप से 500 नौकरियों के सृजन का अनुमान है. करीब पांच से दस हजार लोगों के पास रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

36 मिनट ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

1 घंटा ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

11 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

11 घंटे ago