Bihar

RJD उपाध्यक्ष बीमा भारती के घर की कुर्की जब्ती शुरू; गोपाल यादुका मर्डर केस में फरार है बेटा, पति अवधेश पहले कर चुका है सरेंडर

पूर्णिया के हाई प्रोफाइल गोपाल यादुका मर्डर मामले में रुपौली विधानसभा से 5 बार की विधायक रहीं बीमा भारती की टेंशन अब और बढ़ गई है। राजद नेत्री और पूर्व MLA बीमा के भट्टा स्थित घर पर पुलिस कुर्की करने पहुंची है। कुर्की शुरू कर दी गई है।

बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और बेटे राजा पर गोपाल यादुका की हत्या का आरोप है। हत्याकांड में नाम आने के बाद से राजा फरार है, जबकि पति अवधेश मंडल ने बीते 5 अगस्त को ही सिविल कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। इसके बाद से ही कुख्यात अवधेश मंडल जेल में बंद है।

6 अगस्त को बीमा भारती के पति ने सरेंडर किया था

बता दें कि चर्चित गोपाल यादुका हत्याकांड में नाम आने के बाद से ही पूर्व MLA और राजद उपाध्यक्ष बीमा भारती के पति और बेटे दोनों फरार थे। उपचुनाव से पहले इस मामले में पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए 3 जुलाई को रूपौली के भट्ठा स्थित घर पर कुर्की-जब्ती का इश्तेहार चिपकाया था।

5 अगस्त को हत्याकांड के साजिशकर्ता में शामिल कुख्यात अवधेश मंडल ने पूर्णिया सिविल कोर्ट में सरेंडर किया। जिसके बाद कोर्ट ने अवधेश मंडल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कोर्ट से कुर्की का आदेश मिलते ही कार्रवाई शुरू

राजा की गिरफ्तारी के लिए रूपौली पुलिस पहले गिरफ्तारी वारंट हासिल कर चुकी थी, पर वो फरार था। इसलिए पुलिस ने कोर्ट से कुर्की के इश्तेहार के लिए आदेश मांगा था। कोर्ट से कुर्की का आदेश मिलते ही पुलिस ने 3 जुलाई की शाम बीमा भारती के आवास पर इश्तेहार चिपकाया था।

लेकिन हत्याकांड के बाद से फरार होने पर कोर्ट से कुर्की के इश्तेहार के लिए आदेश मांगा था। कोर्ट से कुर्की का आदेश मिलते ही पुलिस ने 3 जुलाई की शाम बीमा भारती के आवास पर इश्तेहार चिपकाया था। कोर्ट से कुर्की की इजाजत मिलने के बाद पूर्व MLA बीमा भारती के घर पर भारी पुलिस बल के साथ रूपौली थानाध्यक्ष पहुंच चुके हैं। कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।

चार को रिमांड पर लिया था

इससे पहले पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार चारों आरोपी विकास कुमार, ब्रजेश यादव, संजय भगत और विशाल राय को 48 घंटे की रिमांड पर लिया था। भवानीपुर थाने में लगातार कई घंटों तक इनसे पूछताछ होती रही थी। पूर्णिया डीआईजी विकास कुमार और एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा खुद मौजूद रहे थे। इसी दौरान दोनों ने इस हत्याकांड में दोनों की संलिप्तता के राज उगले थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

7 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

8 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

21 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

21 घंटे ago