Bihar

बिहार में मॉनसून पड़ा कमजोर, छाए रहेंगे बादल, लेकिन बारिश की संभावना अब कम

बिहार में पिछले चार दिनों से मानसून एक्टिव था। इस दौरान कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अब मानसून कमजोर पड़ने लगेगा है। आज किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा होगा। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी महसूस होगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना डिप्रेशन उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ गया है। मानसून टर्फ लाइन देहरादून, पूर्वोत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है।

प्रदेश में पहली बार 26 से 31 जुलाई तक मानसून कमजोर था। मौसम विभाग की माने तो बिहार और आसपास के क्षेत्रों में कोई नया सिस्टम नहीं बना था। इस दौरान मानसून टर्फ लाइन भी राज्य से काफी दूर होकर गुजर रही थी। इसके कारण मानसून कमजोर था।

दूसरी बार 28 से 31 अगस्त तक मानसून कमजोर पड़ा था। इस दौरान मानसून की अक्षीय रेखा सौराष्ट्र और कच्छ के ऊपर से गुजर रही थी। इन कारणों से बिहार में मानसून कमजोर हो गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

58 मिनट ago

समस्तीपुर : स्कूल जाने के दौरान प्रधान शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, छानबीन में जुटी अंगारघाट थाने की पुलिस

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…

2 घंटे ago

डकैती की योजना बना रहे नक्सली कांड के आरोपी डॉक्टर समेत 5 कुख्यात हथियार समेत गिरफ्तार, समस्तीपुर जेल के पीछे जुटे थे सभी अपराधी

समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के पूसा में आयोजित होने वाले किसान मेले में पहुंचेगी देश भर के किसानों की भीड़, तैयारियां हुई तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…

18 घंटे ago