बिहार में छोटे-बड़े उद्योगों के लिए बिजली कंपनी ने कनेक्शन दर तय कर दिया है. व्यवसाय करने वालों को अब अनुमान के आधार पर नहीं बल्कि कंपनी की ओर से तय दर के अनुसार ही नया बिजली कनेक्शन दिया जाएगा. इस मसले को लेकर कंपनी ने बिहार विद्युत विनियामक आयोग में याचिका दायर की है. आयोग का फैसला आते ही प्रदेश में नई दरें प्रभावी हो जाएगी. फिलाहल नई दरें दो वर्षों के लिए लागू होंगी. बता दें कि यह सुविधा बहुमंजिली इमारतों, अपार्टमेंट, व्यवसायिक भवनों पर लागू नहीं होगी. तीन किलोवाट तक कनेक्शन लेने के लिए व्यवसाइयों को 27 सौ रुपये देने होंगे. इसे डोमेस्टिक केटेगरी में रखा गया है.
बिजली कंपनी 500 मीटर तक खुद लाइन खींचकर कनेक्शन देगी. सिंगल फेज में चार किलोवाट तक कनेक्शन के लिए 4500 रुपये लगेंगे, इसके अलवा अगर आपको सात किलोवाट तक का कनेक्शन चाहिए तो हर एक किलोवाट के लिए 500 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे. नई रेट के मुताबिक 19 किलोवाट के लिए 9150 रुपये प्रति किलोवाट, 20 से 44 किलोवाट तक 9700 रुपये प्रति किलोवाट और बड़े उद्योगों के लिए 45 किलोवाट से 150 किलोवाट तक का कनेक्शन लेने पर 7000 रुपये प्रति किलोवाट के भुगतान करने होंगे.
बिहार में अभी स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है. इस काम को समय पर पूरा करने के लिए बिजली कंपनियों ने सभी जिलों के डीएम से सहयोग मांगा है. बता दें कि स्मार्ट मीटर लगाने की योजना राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक शहरी क्षेत्रों में अब तक 17 लाख 70 हजार स्मार्ट मीटर लग चुके हैं. ग्रामीण इलाकों में मिशन मोड के तहत स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं. गांवों में भी अब तक 31 लाख 15 हजार मीटर लगाए जा चुके हैं.
नई दरें बिजली कंपनी ने बिहार में उद्योगों के लिए नए कनेक्शन के लिए तय की हैं, यानी अब व्यवसाइयों को निर्धारित दरों पर ही बिजली कनेक्शन दी जाएगी. ये दरें दो वर्षों के लिए लागू होंगी. नई रेट बड़ी बिल्डिंग्स, अपार्टमेंट, व्यवसायिक भवनों पर लागू नहीं होंगी. आयोग का फैसला आते ही नई दरें प्रभावी हो जाएंगी.
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…
समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…