Bihar

बिहार: मां के साथ सोती बच्ची को उठाकर ले गया आदमखोर सियार, खेत में मिला शव

बिहार के सारण जिले में भी आदमखोर जानवरों का आतंक देखने को मिला है। दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव में एक सियार ने दो साल की बच्ची को उठाकर ले गया, जिसका शव अगले दिन खेत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

बुधवार देर रात की घटना

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार देर रात की है जब दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव में एक बच्ची अपने घर के बाहर सो रही थी। अचानक एक सियार बच्ची को अपने मुंह में दबाकर भाग गया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर घरवालों की नींद खुली तो उन्होंने बच्ची को गायब पाया। परिवार वालों ने तुरंत बच्ची की तलाश शुरू की। काफी देर बाद घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिला। बताया जा रहा है कि बच्ची को सियारों का एक झुंड नोच रहा था।

रात 2 बजे उठाकर ले गया सियार

मृतक बच्ची की पहचान रंगलाल बांसफोर की दो वर्षीय बेटी पीहू के रूप में हुई है। घटना के समय पीहू अपनी मां काजल देवी के साथ घर के बाहर सो रही थी। काजल देवी ने बताया कि रात में करीब 2 से 3 बजे के बीच नींद टूटी तो बगल में सोयी बेटी को गायब देख चिल्ला उठी। शोर सुनकर आस-पास के लोग भी इकट्ठा हो गए और बच्ची की तलाश शुरू हो गई। काजल देवी की सास सुमिता देवी ने बताया कि कुछ देर बाद घर से एक सौ मीटर की दूरी पर बच्ची के शव को नोंचते सियार के झुंड पर नजर पड़ी। लोग पहुंचे तो सियार भाग खड़े हुए। सियार बच्ची के शव का आधा हिस्सा खा गए थे।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सियारों का आतंक पहले से ही बना हुआ है, लेकिन अब वे बच्चों को भी निशाना बनाने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से सियारों को पकड़ने की मांग की है।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद मृतक बच्ची के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार को सांत्वना देने के लिए स्थानीय नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी उनके घर पहुंचे। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि और रालोमो नेता ओमप्रकाश कुशवाहा ने घटना की जानकारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। ओमप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि घटना के बाद से मृत बच्ची के परिवार में मातम छा गया है। वहीं सियार के आदमखोर बनने और फिर किसी बच्चे को निशाना बनाने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 15 मार्च को आयोजित होने वाले सिविल कोर्ट अटेंडेंट के परीक्षा की तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

समस्तीपुर : आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट 'अटेंडेंट' (चपरासी) भर्ती परीक्षा…

2 घंटे ago

शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर ROB निर्माण पर विवाद, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा…

3 घंटे ago

गैस किल्लत की अफवाहों के बीच समस्तीपुर में साइबर ठग हुए एक्टिव, फर्जी लिंक से LPG बुकिंग व डिलीवरी के नाम पर ठगी की कोशिश

समस्तीपुर : गैस की कथित किल्लत की अफवाहों के बीच साइबर ठगों ने नया एलपीजी…

3 घंटे ago

LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब गांवों में 45 दिनों के बाद ही मिलेगी दूसरी सिलिंडर

ईरान संकट के बीच देश में एलपीजी को लेकर मारामारी की खबरों के बीच सरकार…

4 घंटे ago

कार से 375ml शराब मिलने पर 3.80 लाख का जुर्माना लगाने पर हाईकोर्ट ने जताई हैरानी, घटाकर किया 10 हजार

बिहार की पटना हाईकोर्ट ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि वाहन से बहुत…

5 घंटे ago

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

15 घंटे ago