शनिवार, मार्च 7, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में अब सरकारी स्कूलों को मिलेगा टैबलेट-कंप्यूटर, सिम रिचार्ज के लिए होगी ये व्यवस्था

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में सरकारी स्कूलों को हाईटेक किया जायेगा. शिक्षा विभाग ने इसके लिए एक बड़ी महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है. इस योजना के तहत बिहार के सभी सरकारी स्कूलों को टैबलेट-कंप्यूटर दिये जाएंगे. इसका प्रस्ताव शिक्षा विभाग ने तैयार कर लिया है. अब इस पर लोक वित्त समिति की स्वीकृति ली जा रही है. इसके बाद राज्य कैबिनेट की मंजूरी लेकर योजना लागू कर दी जाएगी. इसकी सुरक्षा एवं रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की होगी.

सरकार करने जा रही है इतना खर्च

बिहार के स्कूलों में वितरण के लिए कुल एक लाख 65 हजार टैबलेट-कंप्यूटर देने की योजना है. एक टैबलेट की खरीद पर 14 हजार रुपये खर्च होंगे. विभाग के प्रस्ताव में कहा गया है कि समग्र शिक्षा अभियान के प्रति टैबलेट 10 हजार रुपये उपलब्ध हैं. इस पर खर्च 14 हजार रुपये आ रहा है. इस तरह हर टैबलेट के लिए चार-चार हजार अतिरिक्त राशि की जरूरत है, जो करीब 70 करोड़ होती है. विभाग को उम्मीद है कि इस प्रस्ताव को अगले दो चार माह के अंदर ही मंजूरी मिल जायेगी.

IMG 20240904 WA0165

IMG 20230604 105636 460

सिम रिचार्ज की होगी ये व्यवस्था

विभाग की ओर तैयार प्रस्ताव में टैबेलट के उपयोग के बारे में भी बताया गया है. इसमें कहा गया है कि ये टैबलेट स्कूल की संपत्ति होगी. स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में इसका उपयोग किया जाएगा. साथ ही स्कूल के अन्य गतिविधियों में भी इसका इस्तेमाल होगा. प्रधानाध्यापक द्वारा टैबलेट में सिम भी लगाया जाएगा. सिम रिचार्ज कराने पर होनेवाले खर्च कंपोजिट स्कूल ग्रांट की राशि से की जाएगी. टैबलेट वितरण के समय इस पर विस्तार से मार्गदर्शन स्कूलों को दिया जाएगा.

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

IMG 20240426 WA0004

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150