मुजफ्फरपुर में सोमवार की शाम सांसद वीणा देवी के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना जैतपुर ओपी के पोखरैरा की है। जहां अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इससे राहुल राज उर्फ सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि सोनू वीणा देवी का सौतेला बेटा है। वहीं, पिता दिनेश सिंह एमएलसी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार है। उन्होंने कहा कि सोनू को आनन-फानन में प्राथमिक इलाज के लिए सरैया पीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच चीत्कार मच गया तो दूसरी तरफ मामले की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तो वहीं दूसरी तरफ एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन भी मौक़े पर पहुंच मामले की जांच की।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…