बिहार में एक बंदर और बंदरिया की मौत को लेकर काफी चर्चा है। दरअसल रोहतास जिले में बंदर और बंदरिया की मौत के बाद दोनों का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज के जरिए किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की मौत के बाद कई लोग यह कह रहे हैं कि पहले बंदर की मौत के बाद बंदरिया ने वियोग में अपनी जान दे दी।
जिले के डेहरी इलाके के डालमियानगर-सिधौली रोड पर सोमवार को दोनों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि एक बंदर अचानक वहां से गुजरी हाई-वोल्टेज तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से बंदर की मौत हो गई। बंदर की मौत के बाद वहां मौजूद लोग उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। बंदर की मौत के बाद इसकी जानकारी वन विभाग को भी दी गई।
बताया जा रहा है कि वहां पर एक पेड़ है और कुछ बंदर पेड़ पर इधर-उधर उछल-कूद कर रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इसी दौरान एक बंदर बिजली की तार के चपेट में आ गया जो पेड़ के बिल्कुल पास से गुजर हुआ है। इसके बाद वो जमीन पर नीचे गिर गया। बिजली के झटके की वजह से बंदर का पूरा शरीर जल गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
इसके बाद लोग जब बंदर के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तब ही वहां कुछ ऐसा हुआ जिसे देख कर लोग हैरान रह गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उस वक्त वहां से कुछ ही दूरी पर मौजूद एक मादा बंदर अंतिम संस्कार की तैयारियों को देख रही थी। अचानक यह बंदरिया अचानक उसी बिजली के तार पर कूद पड़ी जिस बिजली के तार पर करंट लगने से बंदर की मौत हुई थी।
करंट का झटका लगने से मादा बंदर की भी मौत हो गई। बंदरिया की इस तरह हुई मौत के बाद लोग अलग-अलग तरह की बातें करने लगे। लोग यह कहने लगे कि बंदर की मौत से व्यथित बंदरिया ने जानबूझ कर बिजली की तारों पर छलांग लगा कर खुदकुशी कर ली।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…