Bihar

बिहार: बहू ताने मारती है, बेटा पीटता है; बेबस मां ने तंग आकर गंडक नदी में लगा दी छलांग

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक कलयुगी बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां को इतना प्रताड़ित किया कि बेबस मां ने तंग आकर अपनी जान देने की कोशिश की। लाचार मां ने आत्महत्या करने के लिए बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी।

गनीमत रही कि वहां मछुआरे मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत जाल फेंककर महिला की जान बचा दी। घटना मोतीपुर थाना इलाके भुड़कुड़वा घाट की है।

नदी में छलांग लगाने वाली महिला बरुराज थाना इलाके के निवासी गोपाल साह की पत्नी मुन्नी देवी (50) है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत खतरे से बाहर है।

महिला के पति गोपाल साह ने बताया कि उसका एक बेटा है, जिसका नाम हरेश कुमार है। हरेश की पत्नी मुन्नी देवी को अक्सर ताने मारती रहती है। जबकि वह बेटे और बहू से अलग रहते हैं। सोमवार दोपहर को बेटे ने किसी बात को लेकर अपनी मां की पिटाई कर दी। इससे आहत होकर मुन्नी देवी ने बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

11 मिनट ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

3 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

5 घंटे ago

यूजीसी नियम लागू कराने पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, पुलिस से भिड़ंत्त; 7 हिरासत में

बिहार की राजधानी पटना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) नियम लागू करने के समर्थन में…

5 घंटे ago