Bihar

बिहार : सीतामढ़ी के बेलसंड में बागमती नदी का बांध टूटा, बाढ़ से मची तबाही

नेपाल से छोड़े जा रहे पानी से बिहार में बाढ़ की स्थिति विकराल होती जा रही है। रविवार को सीतामढ़ी के बेलसंड में मधकौल गांव के निकट बागमती नदी के बांए तटबंध में सुराग होने से तटबंध टूट गया। तटबंध करीब सौ मीटर से अधिक में टूट गया है। जिससे दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। करीब पचास हजार से अधिक की आबादी की तबाही बढ़ गई है। पानी की धारा काफी तेज होने के कारण तटबंध में कटाव बढ़ता ही जा रहा है।

रविवार की सुबह से तटबंध में रिसाव होने लगा। जिसे ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन नहीं बचाया जा सका। जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों की दी गई। लेकिन रिसाव होते देख कर भी बागमती परियोजना के अधिकारी और कर्मी रिसाव स्थल से भाग गए। रिसाव होते हुए बड़ा सुराख हो गया। देखते देखते करीब पांच मीटर में बांध टूट गया। उसके बाद पानी का वेग तेज होता गया। समाचार लिखे जाने तक 100 मीटर तटबंध टूट चूका था जो लगातार बढ़ता ही जा रहा है। टूटे हुए बांध की मरम्मती का कोई उपाय नहीं किया जा रहा है।

बागमती का तटबंध टूटने से बाढ़ का पानी मधकौल गांव की ओर फैलाने लगा है। तटबंध बचाने की कोशिश करते समय ही सभी स्थानीय अधिकारी टूटन स्थल से चले गए। मुखिया मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परियोजना के आला अधिकारी कोशिश करते तो तटबंध को बचाया जा सकता था। लेकिन विभागीय अधिकारियों ने लोगों के जानमाल की कोई चिंता नहीं की।

स्थानीय मुखिया ने बताया कि इसकी सूचना डीएम को दे दी गयी है।। डीएम के पहुंचने से पहले ही तटबंध टूट गया। बाढ़ का पानी मधकौल, जाफरपुर, बसौल, पड़राही, कंसार, बेलसंड, ओलीपुर, रूपौली आदि गांव में प्रवेश कर गया है। तटबंध के अंदर दरियापुर, मौलानगर गांव में पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ का पानी बेलसंड तरियानी मेन रोड पर चढ़ कर पानी पूरब की ओर तूफान मचाना शुरू कर दिया है। अभी लोग ऊंचे स्थानों ओर तटबंध पर शरण लेकर जान बचाने लगे हुए है।अभी जान माल का आंकलन नहीं हो पा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

3 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

12 घंटे ago