Bihar

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ बनाने वाली टीम अब लेकर आ रही ‘बादशाह ऑफ बेगूसराय’ वेब सीरीज, जानिये कब होगा रिलीज

एक्शन-क्राइम फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्मों में से एक है। थिएटर्स में जब ये मूवी रिलीज हुई थी, तब कमाल ही कर दिया था। अनुराग कश्यप डायरेक्टोरियल इस फिल्म ने खूब नोट छापे और कुछ दिनों पहले ही फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया। अब ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ लवर्स के लिए एक और गुड न्यूज है।

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की री-रिलीज को एक बार फिर दर्शकों का उतना ही अटेंशन और प्यार मिला, जितना कि पहले मिला था और अब मेकर्स इस मूवी के आगे की कहानी का मैजिक पर्दे पर दिखाना चाहते हैं। ऐसी चर्चा है कि गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म की लेगेसी को आगे बढ़ाते हुए ऐसी ही एक और सीरीज बानाई जाएगी। ये वेब सीरीज गैंग्सटर ड्रामे के जलवे को उजागर करेगी।

 मेकर्स लेकर आ रहे ‘बादशाह ऑफ बेगूसराय’

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोड्यूसर सुनील बोहरा और राइटर अखिलेश जयसवाल 12 साल बाद किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। यह वेब सीरीज होगी, जिसका नाम ‘बादशाह ऑफ बेगूसराय’ होगा। इस सीरीज का बैकड्रॉप बिहार की कहानी पर होगा, जिसमें अंडरवर्ल्ड की कहानी दिखाई जाएगी

इस कहानी में ‘बिहार के पाब्लो एस्कोबार’ को भी दिखाया जाएगा। ऐसी चर्चा है कि इस सीरीज पर पिछले एक साल से काम किया जा रहा है। शो की वाइब गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी ही होगी। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो यह सीरीज 2025 में रिलीज कर दी जाएगी।

बता दें कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म में मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee), नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हुमा कुरैशी लीड रोल में थे। 2012 में रिलीज हुई ये फिल्म उस समय की बड़ी हिट साबित हुई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

29 मिनट ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

49 मिनट ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में DRUCC की बैठक में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार पर मंथन, सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल…

2 घंटे ago