Bihar

बिहार: बकरी चरा रहे अधेड़ को आदमखोर बाघ ने बनाया निवाला, 500 मीटर तक घसीटा शव, परिवार को मिलेंगे 10 लाख रुपये

वीटीआर के मानपुर जंगल से निकलकर बाघ ने हमला कर एक चरवाहे को मार डाला है। जंगल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर वनबैरिया गांव का रहने वाला चरवाहा इंदलदेव महतो (55) बकरी चरा रहा था। इसी बीच गन्ना से निकलकर एक बाघ उस पर हमला कर दिया।

इसके बाद बाघ चरवाहे को घसीटकर करीब 500 मीटर दूर एक परती भूमि पर ले गया। उसके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया है। ग्रामीणों को जब इस घटना की सूचना मिली तो लोग हल्ला करने लगे। उसके बाद बाघ गन्ने के खेत में में छिप गया। हालांकि, घटना की सूचना पर वनकर्मी पहुंचे। वह बाघ के पगमार्ग की ट्रैकिंग कर रहे हैं।

‘बाघ ने मेरे पिता को मार डाला’

मृतक के बेटे जालंधर महतो ने बताया कि गन्ने के खेत से निकलकर बाघ ने हमला कर मेरे पिताजी को मार डाला है। वे बकरी चरा रहे थे। मंगुराहा के प्रभारी रेंजर सुजीत कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ट्रैकिंग कर रही है।

धमौरा पंचायत के वनबैरिया वार्ड संख्या 14 का वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मदन चौधरी ने बताया कि बाघ घटनास्थल से काफी दूर चरवाहे को टांग कर ले गया। शव को क्षत-विक्षत कर दिया है। उधर, डीएफओ प्रद्युम्न गौरव ने बताया कि बकरी चराने के क्रम में बाघ के हमले में उसकी मौत हो गई है।

डीएफओ ने बताया कि बाघ आदि जानवर प्राय: इस क्षेत्र में निकलते रहते हैं। नए नियमों के अनुसार, वन विभाग की ओर से कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए मृतक के अश्रित को जल्द ही मुआवजा राशि के 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। रेंजर और वन प्रमण्डल पदाधिकारी द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

15 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

23 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

24 घंटे ago