Bihar

समस्तीपुर, दरभंगा, वैशाली समेत आज बिहार के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार में एक बार फिर बारिश की रफ्तार जोर पकड़ सकती है. मौसम विभाग के अननुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है और इस क्षेत्र में उठने वाले मौसमी सिस्टम के कारण मानसून टर्फ के रूट में भी बदलाव होने की संभावना है. इसके प्रभाव से बिहार में फिर अच्छी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज फिर बिहार के 18 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में आगामी तीन से चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा. आज के लिए बिहार के जिन जिनों में बारिश की संभावना है वो हैं-समस्तीपुर, दरभंगा, सारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल.

बता दें कि आने वाले दिनों में आगामी 13 सितंबर को गया, नवादा, जमुई, बांका और किशनगंज में भारी बारिश का अलर्ट है. जबकि, 14 सितंबर को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, मुजफ्फरपुर और बक्सर में भारी बारिश की संभावना है. पटना मौसम केंद्र ने बताया है कि बिहार में 28 प्रतिशत कम बारिश हुई है. दरअसल, बिहार में बारिश की बात करें तो अब तक सामान्य बारिश 858.9 मिली मीटर होनी चाहिए, लेकिन 619.9 मिली मीटर बारिश हुई हुई है, यानी सामान्य बारिश से 28% कम है.

बता दे की मौसम विभाग ने जून से सितंबर के बीच में 992.2 मिलीमीटर बारिश की संभावना जताई थी और 2024 में 108 प्रतिशत बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग 96 से 104% बारिश को सामान्य मानता है और यह फसलों के लिए अच्छा संकेत माना जाता है, लेकिन सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.

वहीं, बिहार के प्रमुख जिलों के तापमान पर गौर करें तो बुधवार को सीतामढ़ी में सबसे अधिक 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. इसके बाद गोपालगंज में 36.01, सुपौल में 35.6, पूर्णिया में 35.4, पूर्वी चंपारण में 35 डिग्री, समस्तीपुर में 34.8, भागलपुर में 34.6, पटना में 34.3, छपरा में 34.2, जमुई में 33.4, मुजफ्फरपुर में 33.8, गया में 32.4 और रोहतास में 32 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

16 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

24 घंटे ago