लंबे अरसे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमारऔर बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव की मुलाकात हुई. मुख्यमंत्री सचिवालय में आज खाली पड़े दो सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर आज बैठक हुई. यह बैठक करीब 1 घंटे तक हुई.
सीएम नीतीश से मिले तेजस्वी यादव:
बिहार में सूचना आयुक्त के दो पद रिक्त हैं. दोनों पदों पर नियुक्ति के लिए आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय में बैठक हुई. बैठक में बिहार विधानसभा के विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव भी शामिल हुए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव के अलावा बिहार के मुख्य सचिव भी मौजूद थे.
नाम की घोषणा बाद में होगी:
बैठक खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कुछ नाम पर चर्चा हुई है. बहुत जल्द किन-किन की नियुक्ति हुई होगी वह बता दिया जाएगा. वहीं आरक्षण को शेड्यूल 9 में लाने के मुद्दे पर भी तेजस्वी ने बातचीत का इशारा दिया.
आरक्षण के मामले पर चर्चा हुई:
आरक्षण को शेड्यूल 9 में लाने के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मामले पर बातचीत हुई है. तेजस्वी यादव ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर कोर्ट में जाने की चर्चा किये. इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उनको कहा कि सरकार भी इस मामले पर कोर्ट में है. दोनों आदमी अपना-अपना पक्ष कोर्ट में रखेंगे.
समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…
बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…
बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…