बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने एक बार फिर से कहा है कि शिक्षकोंके ट्रांसफर को लेकर 30 सितंबर से पहले नियमावली हम लोग बना देंगे. सुनील कुमार ने कहा कि कैबिनेट की इसमें कोई जरूरत नहीं है, विभागीय स्तर पर ही हो जाएगा. कैबिनेट में पोस्ट सेंक्शन और कहां पोस्टिंग करनी है, वह तय होता है. लेकिन ट्रांसफर का मामला विभागीय स्तर पर होता है.
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि 30 सितंबर तक हम लोग शिक्षकों के ट्रांसफर की नियमावली तैयार कर लेंगे. अभी 25 सितंबर ही है. 30 सितंबर से पहले हम लोग तैयार कर लेंगे. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने यह भी कहा कैबिनेट से अनुकंपा के मामले की भी स्वीकृति मिल चुकी है.
“6000 अनुकंपा के मामले हैं जिसकी कैबिनेट से स्वीकृति मिली है. हम लोग उस पर भी काम कर रहे हैं. अनुकंपा के लिए जो कैंडिडेट हैं, उनका कैसे हम लोग बेहतर इस्तेमाल कर सकें उसको भी हम लोग देख रहे हैं. अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति को लेकर लंबे समय से शिक्षकों की मांग थी तो वहीं ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर भी शिक्षक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.”– सुनील कुमार, शिक्षा मंत्री, बिहार
अटका हुआ है मामला:
बिहार में 1 लाख 87 हजार नियोजित शिक्षक को नई पोस्टिंग और राज्य कर्मियों को दर्जे का इंतजार है. सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण नियोजित शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा विभाग ने 3 सदस्य अधिकारियों की एक हाई लेवल कमेटी 1 जुलाई को बनाई थी. 15 जुलाई तक कमेटी को रिपोर्ट देनी थी और ट्रांसफर पॉलिसी 31 जुलाई तक फाइनल कर लेनी थी, लेकिन अभी भी सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण 1.87 लाख नियोजित शिक्षकों को नई पोस्टिंग और राज्य कर्मी के दर्जा का इंतजार है.
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…