Bihar

बिहार में एक बार फिर 25 शिक्षकों से भरी नाव गंडक नदी में पलटी, सभी को स्थानीय लोगों ने बचाया

बिहार के बेतिया में गंडक नदी पार कर दियारा इलाके में जाने के दौरान एक नाव नदी की तेज धार में पलट गई। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के पाटजीरवा घाट की है। बताया जाता है कि नाव पर सवार दियारा इलाके के स्कूल के करीब 25 शिक्षक-शिक्षिका समेत 30 लोग सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे दियारा जा रहे थे।

इसी दौरान नाव बीच नदी में पानी के तेज धार बहने के कारण पलट गई। जिससे नाव पर सवार 25 शिक्षक-शिक्षिका समेत 30 लोग नदी में डूबने लगे। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

विभाग के खिलाफ जताई नाराजगी

शिक्षकों ने बताया कि दियारा क्षेत्र के सभी स्कूल के लगभग शिक्षक प्रिंसिपल और स्टाफ नाव पर सवार थे। समय से स्कूल में पहुंचकर हाजरी बनाना है। इसलिए पहले पहुंचने के लिए सभी लोग एक ही नाव पर सवार हो गए। नाव जैसे ही बीच नदी में पहुंचा नदी के तेज बहाव के कारण पलट गया।

जिसमें सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं डूबने लगी, हालांकि आसपास के लोगों ने हम सभी का जान बचाया गया और नदी से निकल गया। शिक्षकों विभाग पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इतने बड़े हादसा हो जाने के बाद भी विभाग से अभी तक हम लोगों के हाल जानने के लिए भी कोई नहीं आया है।

उन लोगों ने पता नहीं किया गया है कि कितने शिक्षक मौजूद थे, कितने डूब गए और कितने निकले। बताया कि स्कूल में पढ़ाने जाने के लिए यहीं एक जरिया है। हम लोगों के लिए उचित कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। जिससे परेशानी होता है आज हम लोग मौत के मुंह से निकले हैं।

ये शिक्षक नाव में थे सवार

सुमित कुमार, गोपाल कुमार, संदीप कुमार, संतोष कुमार चौधरी, मुन्ना कुमार, देवेंद्र कुमार, अख्तर आलम, सनेहा लता, बेबी कुमारी, रूपा कुमारी, अर्चना कुमारी, पुष्पा कुमारी, जहीर आलम, रेखा गुप्ता, आभा कुमारी, रीता कुमारी, कुमारी प्रतिमा पाठक, गुड्डू कुमार चौरसिया, श्वेता कुमारी, लक्ष्मण कुमार, अजय कुमार चौरसिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

5 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

9 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

11 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

12 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

13 घंटे ago