समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: 20 रुपया और 40 रुपया घूस लेता दिखा चकबंदी कार्यालय का कर्मचारी; जांच के आदेश जारी

बिहार में इन दिनों लैंड सर्वे काम का काम तेजी से हो रहा है. लोग अपने जमीन के कागज को इकट्ठा करने के लिए लगातार सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगा रहे हैं. इसी बीच बुधवार को रोहतास जिले के सासाराम में स्थित चकबंदी कार्यालय से एक वीडियो सामने आया है, जहां एक कर्मचारी काम के बदले में लोगों से पैसा ले रहा है. हालांकि, हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते है.

जांच के लिए टीम का गठन

काम के बदले 20 रुपये और 40 रुपये का रिश्वत लेने का वीडियो सामने आने के बाद उप निदेशक (चकबंदी) सह अपर समाहर्ता व अपर जिला दंडाधिकारी ने जांच टीम का गठन किया है। टीम के द्वारा मामले की जांच कर उप निदेशक चकबंदी को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20231027 WA0021

जल्द रिपोर्ट जमा करने का निर्देश

अपर समाहर्ता सह चकबंदी के उप निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ने बताया कि चकबंदी कार्यालय के सहायक का 20 रुपये व 40 रुपये रिश्वत लेने संबंधित वीडियो वायरल हो रहा है। इस कारण इस मामले की जांच के लिए सहायक चकबंदी पदाधिकारी सासाराम एवं काराकाट को जांच टीम में शामिल किया गया है। जिनके द्वारा जांच किया जाएगा। इस मामले की शीघ्र जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। ताकि अगे की कार्रवाई की जा सके।

IMG 20240904 WA0165IMG 20230604 105636 460

बिना पैसे लिए काम नहीं करते कर्मचारी

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से जमीन का सर्वे का काम शुरू हुआ, उसके बाद भूमि संबंधी सभी विभागों में यह खेल चल रहा है. खासकर लिपिक एवं कर्मचारी स्तर के कर्मी लगातार रुपए वसूली में लगे हुए. यह वीडियो सासाराम के चकबंदी कार्यालय का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि चकबंदी कार्यालय में कार्यरत कर्मी लोगों से रुपए लेकर उनका काम कर रहा है. बता दें कि इससे पहले ऐसा ही मामला रोहतास जिला के दिनारा में भी चकबंदी कार्यालय में कार्यरत एक कर्मी का रुपए लेते वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद उसके निलंबन की कार्रवाई हुई है.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240904 WA0139Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001IMG 20240426 WA0004IMG 20240414 WA0005IMG 20230818 WA0018 02