Bihar

कोसी बराज से 1968 में छोड़ा गया था 9.13 लाख क्यूसेक पानी, अक्टूबर में डूबा था आधा बिहार

बिहार में रविवार की सुबह कोसी का जलप्रवाह 56 वर्षों में सर्वाधिक दर्ज किया गया. नेपाल में भारी वर्षा के कारण रविवार की सुबह कोसी बराज, वीरपुर से 6,61,295 क्यूसेक जलस्राव हुआ है, जो 1968 के बाद सबसे अधिक जलस्राव है. वर्ष 1968 में कोसी नदी में अक्टूबर महीने में रिकॉर्ड 9.13 लाख क्यूसेक पानी आया था. तब बिहार में बड़े स्तर पर बाढ़ से तबाही हुई थी.

प्रलयकारी था 1968 का बाढ़

1968 में आयी बाढ़ को याद करते हुए जल वैज्ञानिक डॉ दिनेश मिश्र एक संस्मरण साझा किया है. डॉ दिनेश मिश्र कहते हैं कि कोसी में अब तक का सर्वाधिक प्रवाह 9.13 लाख क्यूसेक 5 अक्टूबर, 1968 के दिन देखा गया था, जबकि कोसी तटबन्धों के बीच 9.50 क्यूसेककी प्रवाह क्षमता के लिए तटबन्ध की डिजाइन की गई थी. उस बार नदी के पश्चिमी तटबन्ध में दरभंगा जिले के जमालपुर के नीचे घोंघेपुर के बीच में पाँच जगह दरार पड़ी थी और भारी तबाही हुई थी.

चूहों पर लगा तटबंध कमजोर करने का आरोप

दिनेश मिश्र कहते हैं कि इस दुर्घटना की जांच केन्द्रीय जल आयोग के एक इंजीनियर पीएन कुमरा ने की थी. उन्होनें इसके लिए चूहों को जिम्मेवार ठहराया था. कालक्रम में यह दरारें भर दी गई थीं. 1968 के बाद का यह सर्वाधिक प्रवाह है. हम आशा करते हैं कि यह दौर बिना किसी अनिष्ट के कुशलपूर्वक बीत जायेगा. राज्य सरकार ने सभी कर्मचारियों और अफसरान की छुट्टियाँ रद्द करके अच्छा संकेत दिया है और और सभी सुरक्षात्मक उपाय पूरा कर लेने की तैयारी का उद्घोष भी किया है, जो प्रशांशनीय है.

नीतीश कुमार ने पूरा किया आश्वासन

दिनेश मिश्रा कहते हैं कि 2008 में कुसहा में जो तटबन्ध टूटा था, वह दुर्भाग्यवश 1.44 लाख क्यूसेक पर ही टूट गया था, जो एक चिंताजनक घटना थी. विश्वास था कि इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा. उस घटना को याद करके नदी के जिस प्रवाह की बात की जा रही है, वह भयावह लगता है. मुझे याद है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तब सबको आश्वस्त किया था कि तटबन्ध को इतना मजबूत कर दिया गया है कि अब तीस साल तक कुछ नहीं होने वाला है. यह समय सीमा अभी पूरी नहीं हुई है और हम प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर इस दुर्योग से सबकी रक्षा करेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

महिलाओं का करियर खत्म हो जाएगा, कोई नौकरी भी नहीं देगा; पीरियड्स लीव की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार…

32 मिनट ago

समस्तीपुर में सिर कटी ला’श मिलने से सनसनी, पुलिस गायब सिर की तलाश में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना पंचायत के भुसारी गांव में एक युवक की…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में 15 मार्च को आयोजित होने वाले सिविल कोर्ट अटेंडेंट के परीक्षा की तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

समस्तीपुर : आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट 'अटेंडेंट' (चपरासी) भर्ती परीक्षा…

4 घंटे ago

शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर ROB निर्माण पर विवाद, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा…

5 घंटे ago

गैस किल्लत की अफवाहों के बीच समस्तीपुर में साइबर ठग हुए एक्टिव, फर्जी लिंक से LPG बुकिंग व डिलीवरी के नाम पर ठगी की कोशिश

समस्तीपुर : गैस की कथित किल्लत की अफवाहों के बीच साइबर ठगों ने नया एलपीजी…

5 घंटे ago

LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब गांवों में 45 दिनों के बाद ही मिलेगी दूसरी सिलिंडर

ईरान संकट के बीच देश में एलपीजी को लेकर मारामारी की खबरों के बीच सरकार…

6 घंटे ago