Bihar

बिहार में 16 लाख 37 हजार राशन कार्ड कैंसिल, मुर्दों के नाम भी खूब उठाए जा रहे थे 5-5 किलो अनाज

बिहार में 16 लाख 37 हजार राशन कार्ड कैंसिल किया गया है। यह कार्ड मृतक व्यक्ति के नाम पर था, जिसपर प्रत्येक महीने 5 किलो अनाज लिया जा रहा था। E-KYC से खुलासा होने के बाद खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण विभाग ने अवैध राशन कार्ड को कैंसिल किया है। इतना ही नहीं, 2 लाख 77 हजार ऐसे लोग सामने आए हैं जो बिहार से बाहर रह रहे हैं। ये लोग दोनों राज्यों में सरकारी अनाज ले रहे हैं।

E-KYC से सामने आया मामला

खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण विभाग के सचिव एन. सरवन कुमार ने बताया कि ऐसे व्यक्ति जो मर चुके हैं, उनके नाम को राशन कार्ड से हटाया गया है। E-KYC कराने से यह डाटा सामने आया है। उन्होंने बताया कि 8 करोड़ 35 लाख राशन कार्ड में से 8 करोड़ 4 लाख यानी 95% कार्डधारी का आधार सीडिंग हो चुके हैं। 5 करोड़ 10 लाख लोगों का E-KYC किया गया है, जबकि 3 करोड़ 24 लाख प्रोसेस में है। E-KYC की प्रक्रिया पूरी होने के बाद और कार्ड भी कैंसिल किया जाएगा।

2 लाख से अधिक लोग ले रहे थे दो राज्यों में राशन

खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण सचिव एन. सरवन कुमार ने बताया 2 लाख 77 हजार ऐसे परिवार हैं, जो दूसरे राज्यों में मजदूरी कर रहे हैं। वन नेशन वन राशन योजना के तहत एक जगह से ही अनाज ले सकते हैं, लेकिन दूसरे राज्यों में भी अनाज उठा रहे हैं। राजधानी दिल्ली में इनकी संख्या सबसे ज्यादा एक लाख 95 हजार हैं। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल समेत अन्य राज्यों में भी बिहार के परिवार अनाज उठा रहे हैं। बिहार में दूसरे राज्यों के सिर्फ 6 हजार ऐसे परिवार हैं, जो पीडीएस से अनाज ले रहे हैं।

90 प्रतिशत परिवार की मुखिया महिला

विभाग की ओर से जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके मुताबिक, राज्य में 90 प्रतिशत परिवार की मुखिया घर की महिलाएं हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 1 करोड़ 97 लाख परिवारों का राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया है। 22 लाख 88 हजार अंत्योदय अन्न योजना के कार्ड हैं, जबकि एक करोड़ 74 लाख राशन कार्ड पीएचएच श्रेणी के हैं। इन राशन कार्ड में 90% कार्डधारी परिवार में मुखिया के तौर महिलाओं का नाम दर्ज है। विभाग के अनुसार, राज्य में 65.61 लाख से अधिक राशन कार्डधारी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

23 मिनट ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

3 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

5 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

6 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

16 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

16 घंटे ago