Bihar

बिहार: डायल 112 के जवानों को लुटेरों ने घेरकर पीटा, सर्विस रिवॉल्वर और बाइक लेकर भागे

गया में दस की संख्या में रहे बदमाशों ने डायल-112 के जवानों से उनकी सरकारी बाइक और पिस्टल लूट लिए। घटना में डायल-112 के जवान सर्वजीत कुमार घायल हुए है। बताया जा रहा है कि बदमाशों के साथ हुई मारपीट के दौरान ही वह जख्मी हुए है। घटना देर रात गया-नवादा रोड स्थित मेहता पेट्रोल पंप के सामने आरओबी के पास की है।

बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। छानबीन के दौरान सरकारी बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। ये पोखर में डूबी पड़ी थी। बाइक के हेड लाइट के ऊपर लगा शीशा सिर्फ नजर आ रहा था।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की पुष्टि एसडीपीओ सुनील कुमार पाण्डेय ने की है। उन्होंने कहा कि बदमाश की तलाश की जा रही है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस कर्मियों से हुई लूट की सूचना पर एसडीपीओ वजीरगंज सहित मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वे बदमाशों के भागने वाली सटीक दिशा में छानबीन कर रहे हैं।

लूट के दौरान पुलिस के जवानों से ही भीड़े बदमाश

बताया जाता है कि दस की संख्या में रहे बदमाश एक राहगीर के साथ मारपीट कर छिनतई की वारदात को अंजाम दे रहे थे। इसी बीच गश्ती में रहे डायल 112 की बाइक मौके पर पहुंची। डायल 112 के जवानों को देखते ही बदमाश राहगीर को छोड़ पुलिस के जवानों से ही भीड़ गए। पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर उनका हथियार और बाइक लूट कर मौके से भाग निकले। सूत्रों का कहना है कि भागने के दौरान बदमाशों ने चार बार फायरिंग भी की है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

5 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

9 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

11 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

13 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

13 घंटे ago