Bihar

विनेश फोगाट को बिहार का बताने लगे नीतीश के खेल मंत्री, सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

ओलंपिक में 50 किलोग्राम कुश्ती के फाइनल मुकाबले से कुछ घंटे पहले पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद देश के कई दिग्गज राजनेताओं की प्रतिक्रयाएं आनी शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में नीतीश कुमार कैबिनेट के खेल मंत्री और बीजेपी नेता सुरेंद्र मेहता का भी बयान सामने आया है।

सुरेंद्र मेहता का बयान हैरान करने वाला रहा। उन्हें यह ही नहीं पता कि विनेश फोगाट किस राज्य की रहने वाली हैं। उन्होंने विनेश फोगाट को बिहार का बता दिया।

बिहार के खेल मंत्री ने विनेश फोगाट को बिहार का बता दिया

दरअसल, बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान पत्रकारों ने पूछा कि पहलवान विनेश फोगाट को ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया। आप इसे कैसे देखते हैं?

इस पर सुरेंद्र मेहता ने कहा कि ये काफी दुख का विषय है कि बिहार हमेशा इस क्षेत्र में छंटकर चला आता है और पीछे हो जाता है। लेकिन एक चीज पर सबलोग भरोसा रखिए भारत सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमारे प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने खेलो इंडिया का गठन किया है।

फिर करने लगे पीएम मोदी और बजट की बात

पीएम मोदी ने नारा भी दिया मेडल लाओ नौकरी पाओ। पूरे देश में खेलने वाले बच्चों में उत्साह है। सभी लोग उत्साहित हैं और इस दिशा में काफी मेहनत की जा रही है। सरकार का यह बजट भी बहुत बड़ा बनने जा रहा है। खेल के क्षेत्र में यह देश आगे बढ़ेगा।

बिहार के खिलाड़ी जो छंटे उससे काफी दुख हुआ

फिर सुरेंद्र मेहता ने कहा कि बिहार के बारे में जो आपने कहा उससे काफी दुख हुआ कि हमारे खिलाड़ी छंटकर आ जा रहे हैं। लेकिन जो छंट गए उनका मनोबल काफी हाई है। वह फिर से लड़कर खेलेंगे। लेकिन अब बिहार सरकार ने भी फैसला ले लिया है कि सभी खेलों के लिए हम स्टेडियम बनाएंगे और बच्चों को मौका देंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

32 मिनट ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

10 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

11 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

11 घंटे ago