Bihar

Vande Bharat Express से पटना जंक्शन पर उतरा यात्री, भारी बैग देखकर RPF को हुआ शक; सूटकेस खोलते ही उड़ गए होश

रांची से पटना आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से शनिवार की रात आरपीएफ ने नोटों से भरे ट्राली बैग के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 50 लाख रुपये नकद और दो मोबाइल मिले हैं। रांची से नोटों से भरा बैग लेकर वह पटना जंक्शन पहुंचा था। आरपीएफ ने रुपये और आरोपित को जीआरपी को सौंप दिया है। रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ ट्रेनों और स्टेशनों पर सघन तलाशी अभियान चला रही थी। शनिवार की रात रांची से पटना आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जंक्शन पहुंची। उसी दौरान आरपीएफ की टीम ने पश्चिमी ओवर ब्रिज के पास शक के आधार पर एक युवक को रोका। उसके पास एक ट्राली बैग था। उसका वजन भारी देख आरपीएफ के जवानों ने बैग खोलने को कहा, लेकिन उसने बताया कि बैग चोरी का है। इसकी चाबी नहीं है।

इसके बाद आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने ट्राली बैग खोलकर उसकी जांच करने का निर्देश दिया। बैग खोलने पर उसमें पांच-पांच सौ के नोटों की गड्डी देख जवानों के होश उड़ गए। जब नोटों की गिनती हुई तो उसमें 50 लाख नकद मिले। रुपए के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं बताने पर झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत पतरातू के जयनगर निवासी बजरंग कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पटना जंक्शन आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपित ने कहा कि रांची में एक व्यक्ति ने इस ट्राली बैग को पटना पहुंचाने के लिए दिया था। इसकी चाबी भी उसी व्यक्ति के पास है। ट्रॉली बैग किसने दिया था और पटना में किसे देना था, इस संबंध में वह कुछ भी नहीं बता पाया।

बजरंग के पास से मिले मोबाइल फोन भी लॉक थे। मोबाइल उसे बैग देनेवाले शख्स ने दिया था। उन्होंने बताया कि रुपये के साथ आरोपित को रेल पुलिस को सौंप दिया गया है। यह मनी लाउंड्रिंग का मामला प्रतीत हो रहा है। रुपए बरामद होने की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : खैनी-गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौ’त

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भागीरथपुर गांव में शनिवार की सुबह किराना दुकान पर…

9 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

15 घंटे ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

20 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

20 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

20 घंटे ago