Bihar

उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्रा निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद, बिहार में 16 सीटों में 10 पर एनडीए का कब्जा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्रा राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए हैं। मंगलवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तारीख थी। इन दोनों के अलावा किसी ने भी नामांकन नहीं किया। इसलिए नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद उन्हें जीत का सर्टिफिकेट विधानसभा सचिव की ओर से दे दिया गया।

राज्यसभा में उपेंद्र कुशवाहा का 2 साल, जबकि मनन मिश्रा का 4 साल कार्यकाल रहेगा। राजद नेत्री मीसा भारती और बीजेपी नेता विवेक ठाकुर का लोकसभा चुनाव जीतने के बाद ये दोनों सीटें खाली हुईं थी। अब राज्यसभा में बिहार से एनडीए का 10 सीटों पर कब्जा हो गया है। अभी बिहार में राज्यसभा की 16 सीटें हैं।

राज्यसभा में उठाएंगे वंचितों की आवाज: उपेंद्र

उपेंद्र कुशवाहा के समर्थक विधानसभा परिसर पहुंचे थे। कुशवाहा के विजयी सर्टिफिकेट लेने के बाद उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। वहीं, कुशवाहा ने गाड़ी से बाहर निकलकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उपेंद्र ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा ‘शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार का मुद्दा पहले की तरह ही सदन में उठाते रहेंगे। वंचितों, पिछड़ों और सामान्य जाति के गरीब लोगों का सावल सदन में मजबूती से उठाएंगे।’

सरकार और न्यायपालिका के बीच पुल का काम करेंगे: मनन मिश्रा

मनन मिश्रा ने कहा कि ‘केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में काम करूंगा। कोलीजियम सिस्टम में कोई बुराई नहीं है। उसमें थोड़ी बहुत सुधार की आवश्यकता है। न्यायपालिका और सरकार के साथ मिलकर सुधार करने की कोशिश करेंगे।’

उन्होंने कहा कि ‘पार्टी ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। वो इसलिए दी है कि सरकार और न्यायपालिका के बीच अच्छा तालमेल रहे। इसका पूरा प्रयास करूंगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे। कांग्रेसियों से जो लोग दिग्भ्रमित हुए थे। अब सभी की आंखे खुल गई हैं।’

जानिए, राज्यसभा में किस पार्टी के कितने साांसद

राज्यसभा में बिहार से कुल 16 सांसद हैं। इनमें 14 सीटों में से 8 पर पहले से एनडीए का कब्जा था। अब संख्या बढ़कर 10 हो गया है। वहीं, इंडिया गठबंधन के पास 6 सीटें हैं। अगर दलों की बात की जाए तो बिहार में अभी बीजेपी के 5, जदयू के 4, आरजेडी के 5 और एक कांग्रेस के राज्यसभा सांसद हैं। उपेंद्र कुशवाहा की जीत के बाद अब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के भी एक सांसद हो गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

6 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

11 घंटे ago