Bihar

यूजीसी नेट की तर्ज पर बिहार में होगी बेट परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने अफसरों से सिलेबस बनवाने को कहा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

यूजीसी नेट की तर्ज पर बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए राज्य स्तर की पात्रता परीक्षा ली जाएगी। इसे बिहार पात्रता परीक्षा यानी बेट (BET) नाम दिया गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने गुरुवार को उच्च स्तर शिक्षा परिषद कार्यालय में बैठक ली। इसमें उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशक को बेट एग्जाम का सिलेबस बनवाने का निर्देश दिया। बता दें कि पिछले साल बिहार सरकार ने नेट की तर्ज पर बेट परीक्षा कराने का फैसला लिया था। राज्य के विश्वविद्यालयों में इसी एग्जाम से असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही प्री-पीएचडी कोर्स में एडमिशन भी इसी से होंगे।

शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद अब विभाग बेट का सिलेबस तैयार करने में जुट गया है। बताया जा रहा है कि इसका पाठ्यक्रम यूजीसी नेट परीक्षा के जैसा ही होगा। हालांकि, इसमें बिहार से जुड़े विषयों को भी शामिल किया जाएगा। हालांकि, एग्जाम पैटर्न सिलेबस बनने के बाद ही तय हो पाएगा। शिक्षा विभाग इसके लिए विशेषज्ञों की मदद लेगा।

पिछले हफ्ते शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधानसभा में ऐलान किया था कि राज्य भर के स्कूलों में सरकार 1.60 लाख शिक्षकों की नियुक्ति करेगी। आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर भर्तियां निकलने वाली हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी विधायकों से उनके इलाके के 10-10 स्कूलों की लिस्ट भी मांगी, जिनका सरकार जीर्णोद्धार कराएगी। बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दौरान शिक्षा विभाग में स्कूल बैग खरीद में भ्रष्टाचार का मामला भी छाया रहा। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

2 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

9 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

10 घंटे ago