पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के लखनी बीघा महादलित टोला में इलाके के सबसे बड़े बुजुर्ग द्वारा 26 जनवरी और 15 अगस्त को झंडा फहराया जाता है। 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया गया। महादलित टोला के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति रामाशीष राम ने झंडा फहराया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजर जब झंडा फहराने वाले महादलित टोले के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति रामाशीष राम पर गयी तो उन्होंने पूछा कि आपका उम्र कितना है? सीएम के सवाल का जवाब देते हुए रामाशीष राम ने कहा कि 69 साल है।
उनकी बातें सुनकर मुख्यमंत्री आश्चर्यचकित हो गये फिर बोले की अभी 70 भी नहीं हुआ है..उनहत्तर (69) ही है। बताइए हमरा तो 74 हो गया है और तू अभी उनहत्तर (69) में है..हम तो समझे थे कि तू जादे होगा..तो काहे ऐसे रहते हो..पूरा मजबूती से रहो..खेलो,कूदो, घूमो सब जगह जाओ तब खूब अच्छा स्वास्थ्य रहेगा। ये हम तुमको बता रहे हैं हम नहीं बताते तो पता चलता क्या कि 74 साल है मेरा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऐसा कहते ही लोग ठहाका लगाकर हंसने लगते है।
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…