Bihar

तो भाई को पुलिस के हवाले कर दूंगा, एम्स के CSO पर गोलीकांड में RJD विधायक रीतलाल ने दी सफाई

पटना एम्स के मुख्य सुरक्षा पदाधिकारी पीएन राय के ऊपर फायरिंग मामले में लालू यादव की पार्टी राजद के विधायक रीतलाल यादव ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि इस कांड में उनके भाई पिंकू यादव की संलिप्त उजागर हुई तो खुद कानून के हवाले कर देंगे। उनके परिवार ने अपने बच्चों को कभी ऐसा संस्कार नहीं दिया। गुरुवार को एम्स के सुरक्षा अधिकारी पीएन राय पर उस समय गोली चला दी गई थी जब वह कार्यालय जा रहे थे।

मीडिया से बातचीत में रीतलाल यादव ने कहा कि की पिंकू का नेचर दूर-दूर तक ऐसा ना कभी था और ना कभी होगा। कभी ऐसा संस्कार परिवार का नहीं रहा। मीडिया के कैमरे पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का भाई होने के नाते हो सकता है फोन किया होगा। लेकिन गोली कांड में उसका हाथ नहीं है। राजद विधायक ने कहा कि जब मैं नहीं रहता हूं तो भाई लोग ही जनता का काम देखते हैं क्योंकि क्षेत्र में वे लोग वोट मांगने जाते हैं। इसलिए जन समस्याओं पर हमेशा मुखर रहते हैं और लोगों से बातचीत होती है।

विधायक ने कहा कि शासन प्रशासन समेत सभी लोगों से जनसमस्या पर भाई की बात होती रहती है। उन्होंने कहा कि मेरे माता जी पिताजी नहीं है ऐसी स्थिति में भाई पर बड़ी जिम्मेदारी है और इस दौरान सभी लोगों से टेलीफोन से या सीधे बातचीत होती रहती है। उन्होंने कहा कि पिंकू ने फोन किया होगा पर गोली कांड की जो घटना हुई है उसे हमारे परिवार का कुछ लेना देना नहीं है और जब तक जिंदा रहेंगे तब तक ऐसा कभी नहीं होगा।

इस कांड की जांच कर रही पुलिस टीम को सहयोग का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस वालों को चार-पांच दिन का समय दिया है कि अच्छी तरीके से जांच कर लें। अगर हम भाई पिंकू यादव की संलिप्तता उजागर हुई तो उसे खुद लाकर कानून के हवाले कर देंगे।

दरअसल गुरुवार को राजधानी पटना के खगोल थाने में एक प्राथमिक की दर्ज कराई गई जिसमें बताया गया कि एम्स पटना के मुख्य सुरक्षा पदाधिकारी पर एम्स-दीघा फ्लाईओवर के आखिरी छोर पर गोलियां चलाई गई। कार में उस वक्त ड्राइवर और बॉडीगार्ड थे। फायरिंग करके अपराधी भाग निकले। इस मामले में सिटी एसपी पश्चिमी अभिनव अधिमान बताया कि चार दिन पहले ही सिक्योरिटी ऑफिसर को कॉल किया गया था। फोन करने वाले ने खुद को विधायक रीतलाल यादव का भाई पिंकू यादव बताया था। फोन करने वाले ने अपने लोगों को गार्ड की नौकरी देने के लिए कहा। जब पीएन राय ने कहा कि सारी भर्ती बरेली से होती है, इसमें उनका कोई हस्तक्षेप नहीं है तो उन्हें धमकी दी गई कि बात नहीं मानने पर बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

5 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

5 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

5 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

13 घंटे ago