Bihar

पटना में गंगा नदी में बह गए स्कूल जा रहे BPSC शिक्षक: दो नाव के बीच टक्कर के कारण नदी में गिरे

पटना में दो नावों के बीच टक्कर में BPSC शिक्षक अविनाश कुमार बह गए। घटना दानापुर थाना क्षेत्र के फक्कड़ महतो घाट की है। अविनाश फतुहा के रहने वाले हैं।अविनाश शुक्रवार सुबह अन्य शिक्षकों के साथ नाव पर सवार होकर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान दो नाव के बीच टक्कर हो गई और अविनाश नदी में गिर गए।

तैरना नहीं जानते थे शिक्षक 

मौके पर मौजूद साथी शिक्षकों का कहना है कि अविनाश को तैरना नही आता था, वह बहने लगे। इस दौरान वहां मौजूद नाविक और अन्य लोगों ने बचाने की कोशिश तक नहीं की। अविनाश का चयन BPSC TRE 1 के जरिए हुआ था। उन्होंने 18 नवंबर 2023 को योगदान लिया था। इस घटना के बाद शिक्षकों में काफी आक्रोश है।

घटना की सूचना लोगों ने दानापुर थाने और SDRF की टीम को दी। सूचना पाकर दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना के बाद भी SDRF टीम के मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर लोगों में आक्रोश है। मौके पर दानापुर BDO विभेष आनंद भी पहुंचे है।

किसी ने भी बचाने का प्रयास तक नहीं किया : शिक्षिका

अविनाश के साथ स्कूल में पढ़ाने जा रही शिक्षिका पल्लवी ने बताया कि सुबह आठ बजे के करीब दियारा में पढ़ाने जाने वाले 10-12 शिक्षक फक्कड़ महतो घाट पहुंचे थे। हमलोग जैसे ही नाव पर बैठने ही वाले थे कि अचानक बारिश आ गई। बारिश छूटते ही हमलोग नाव पर बैठने लगे। अविनाश अपनी गाड़ी नाव पर चढ़ाने के बाद खुद भी नाव पर चढ़ने लगे। इसी दौरान पीछे से एक नाव ने हमारे नाव में टक्कर मार दी। अविनाश का संतुलन बिगड़ गया। वह गंगा नदी में गिर गए और बहने लगे। जैसे ही वह गिरे हमलोग बचाओ-बचाओ की आवाज देने लगे, लेकिन ना ही वहां मौजूद नाविक और ना ही अन्य लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। वह गंगा में बह गए।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

5 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

5 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

5 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

13 घंटे ago