समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

टेलीग्राम व व्हाट्सएप चैनलों से सिपाही अभ्यर्थियों को जोड़ रहे माफिया, बिहार पुलिस ने 15 टेलीग्राम व तीन व्हाट्सएप चैनल को किया चिन्हित…

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में 21391 सिपाहियों की बहाली को लेकर पेपर लीक माफिया एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं. बता दें कि यह परीक्षा केंद्रीय चयन पार्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा ली जा रही है. पेपर लीक माफियाओं द्वारा टेलीग्राम व व्हाट्सएप पर चैनल बना कर सिपाही अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावकों को उससे जोड़ रहे हैं, और ‘आंसर की ‘ उपलब्ध कराने के एवज में उनसे राशि मांगी जा रही है.

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने शिकायतकर्ताओं से मिली सूचना के आधार पर ऐसे 15 टेलीग्राम चैनल और तीन व्हाट्सएप चैनल को चिह्नित किया है. जिनके माध्यम से बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को संपर्क किया है. कई मामलों में प्रश्नपत्र की हल कॉपी उपलब्ध कराने के एवज में यूपीआइ आइडी से पैसे भी स्थानांतरित हुए. इओयू ऐसे सभी सोशल मीडिया चैनल और यूपीआइ आइडी की पड़ताल कर रही है.

IMG 20240520 WA0068

IMG 20230604 105636 460

सात अगस्त को वायरल पेपर पाया गया था फर्जी

इओयू अधिकारियों ने बताया कि पेपर लीक माफियाओं ने सात अगस्त को ली गई पहले चरण की परीक्षा में भी पेपर लीक किए जाने का दावा किया था. लेकिन, सत्यापन में सभी वायरल पेपर और उनके आंसर फर्जी पाए गए. फर्जी आंसर की वायरल करने वाले इन मोबाइल नंबरों का सत्यापन किया जा रहा है. पहचान होने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.

Half Page Paper Design 25x33 cm 05.06.24 page 0001

मालूम हो कि सात अगस्त को हुई परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में खगड़िया से सात, बक्सर से तीन, सारण से तीन, दरभंगा से दो, समस्तीपुर से पांच, कैमूर से दो और भोजपुर से दो लोगों को गिरफ्तारी की गई थी. छह चरणों में अब 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को सिपाही बहाली परीक्षा होगी.

किसी के झांसे में नहीं आएं, इस नंबर पर दें सूचना

इओयू ने आगामी चरणों में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों से पुनः अपील है कि ऐसे किसी झांसे में न आएं. अगर इस तरह की कोई भी सूचना उन्हें प्राप्त होता है तो उसे किसी अन्य को फॉरवर्ड न करके संबंधित संदिग्ध मोबाइल नंबर/यूआरएल/ग्रुप नाम आदि की विवरणी वाट्सएप नंबर 8544428404 एवं इमेल आइडी sp-cyber-bih@nic-in तथा cybercell&bih@nic-in जारी इ-मेल पर तुरंत संपर्क कर सूचित करें.

IMG 20230728 WA0094 01

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20240426 WA0004

IMG 20240414 WA0005

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150