Bihar

RJD विधायक इसराइल मंसूरी ने तेजस्वी यादव को बता दिया कलयुग का कृष्ण, बोले- जैसे भगवान ने पापियों का नाश किया, CM बनने पर ये भी करेंगे

सरकार के पूर्व मंत्री व कांटी के आरजेडी विधायक इसराइल मंसूरी ने जन्माष्टमी के मौके पर बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए भगवान श्री कृष्ण की तूलना तेजस्वी यादव से करते हुए कहा कि “भगवान श्री कृष्ण जी का अवतार तब हुआ जब धरती पर घोर अन्याय,पापियों का आतंक चल रहा था,लोगों पर ज़ुल्म हो रहे थे सभी जगह अधर्म ही अधर्म फैला हुआ था तो अधर्म को नाश करने के लिए और धर्म को लाने के लिए धरती पर श्री कृष्ण जी अवतार लिए थे। ठीक इसी तरह पूरे बिहार में अपराध हत्या,लूट,बलात्कार हो रहा है, बिहार के धरती पर पाप बढ़ गया है। इसको समाप्त करने के लिए कृष्ण जी के वंशज तेजस्वी यादव को 2025 में मुख्यमंत्री बनाइए वो अपराधियों,बलात्कारियों,गुंडे का ख़ात्मा करेंगे।”

दरअसल, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी ने जिस तरह से कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बड़ा बयान दिया है उसको लेकर सियासत भूचाल आना तय माना जा रहा है। वहीं इसराइल मंसूरी ने अपने दिए गए बयान में तेजस्वी यादव को श्री कृष्ण का वंशज बताया है तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि जब धरती पर पाप अत्यधिक बढ़ जाता है तो उसको खत्म करने के लिए भगवान अवतार लेते हैं।

जिस तरह बिहार में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है उसको समाप्त करने के लिए तेजस्वी यादव का बिहार में मुख्यमंत्री बनना जरूरी है। तभी बिहार में अपराध खत्म होगा। वहीं अगर उनके पूरे बयान को देखा जाए तो उन्होंने अपने बयान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना कंस से कर दी है तो वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव की तुलना श्री कृष्ण से कर दी है।

वहीं इतने बड़े दिए गए बयान के बाद अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार के सियासत में एक बार फिर से भूचाल आना तय माना जा रहा है। अब देखना होगा की बिहार सरकार के पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी के इस बयान के बाद एनडीए अब किस तरह से इस पूरे मामले को लेकर अपना स्टैंड रखती है।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

7 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

12 घंटे ago