Bihar

सुल्तानगंज अगवानी ब्रिज 3 साल में तीसरी बार गिरा; पिलर नंबर 9 का सुपर स्ट्रक्चर गिरा

भागलपुर में शनिवार सुबह सुल्तानगंज अगवानी गंगा पुल के पिलर 9 का सुपर स्ट्रक्चर गिर गया। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण ये घटना घटी है। पिलर संख्या 9 और 10 के बीच का स्लैब के सेगमेंट के लिए बना स्ट्रक्चर नदी में समा गया।

ये तीसरी बार है, जब इस पुल का सुपर स्ट्रक्चर गिरा है। सुपर स्ट्रक्चर गिरने का वीडियो भी सामने आया है। इस हादसे में किसे के हताहत होने की सूचना नहीं है। बिहार में पिछले 2 साल में 21 पुल गिरे हैं। इनमें 15 से ज्यादा छोटे और पुराने पुल भी हैं।

बीते साल 4 जून 2023 को अगवानी की तरफ से पिलर संख्या 9,10, 11, 12 का सुपर स्ट्रक्चर गिर कर गंगा में समा गया था। इससे पहले 30 अप्रैल 2022 के रात में हवा के झोंके से पिलर संख्या पांच गिरा था। इस पुल के निर्माण के लिए 4 जुलाई 2024 तय की गई थी लेकिन अब 2026 कर दी गई है।

2016 में शुरू हुआ था निर्माण

बता दें कि अगवानी फोरलेन सेतु के अप्रोच रोड को 440 मीटर लंबा बनाया जाना है। इसमें 128.64 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। इसी तरह 1716 करोड़ में अगवानी फोरलेन सेतु का निर्माण 2016 में शुरू किया गया था। नौ बार निर्माण पूरा करने की तारीख तय हुई, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। पुल को 2024 के अंत तक पूरा कर लिया जाना था, लेकिन अब इसका टारगेट 2026 तक कर दिया गया है।

2023 में भी इस पुल का स्लैब गिरा था

एक साल पहले बिहार के खगड़िया के अगवानी-सुल्तानगंज के बीच गंगा पर बन रहा पुल के चार पिलर नदी में समा गए थे। पुल का करीब 192 मीटर हिस्सा नदी में गिरा था। हादसे के समय मजदूर वहां से 500 मीटर दूर काम कर रहे थे।

इतना बड़ा स्ट्रक्चर गिरने से गंगा नदी में कई फीट ऊंची लहरें उठनी थी। इससे नदी में नाव पर बैठे लोग सहम गए।

इसे एसपी सिंगला कंपनी बना रही है। पुल का शिलान्यास 2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। पुल का निर्माण 2015 से चल रहा है। इसकी लागत 1710.77 करोड़ रुपए है। पुल की लंबाई 3.16 किलोमीटर है।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

7 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

7 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

21 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

22 घंटे ago