Bihar

बिहार में सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अहसानुद्दीन के घर हुई चोरी, नीट पेपर लीक मामले की कर रहे सुनवाई

बिहार की राजधानी पटना में सुप्रीम कोर्ट के जज अहसानुद्दीन अमानुल्लाह के घर चोरी हो गई है. सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह के पाटलिपुत्र थाने के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित घर में चोरी हुई है. मकान संख्या 133 सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह का निजी आवास है. इसी में देर रात चोरों ने हाथ साफ किया है. जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह पिछले दिनों बहुचर्चित नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई करनेवाले बेंच के सदस्य होने के कारण काफी चर्चा में थे.

दिल्ली में रहते हैं जस्टिस अमानुल्लाह

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के जज अहसानुद्दीन अमानुल्लाह का घर बंद था. घर की देखरेख मोहम्मद मुस्तकीम करते हैं. जब चोरी हुआ तो घर में कोई मौजूद नहीं था. चोरों ने रात में जज साहब के घर हाथ साफ किया है. फिलहाल, चोरों ने घर से क्या-क्या सामान चुराया है, इसकी पूरी डिटेल सामने नहीं आ पाई है. विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

कौन हैं जस्टिस अमानुल्लाह?

जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह दिल्ली में रहते हैं. उनके बड़े भाई बिहार के पूर्व गृह सचिव अफजल अमानुल्लाह हैं. अफजल अमानुल्लाह भी दिल्ली में रहते हैं. अमानुल्लाह की पत्नी परवीन अमानुल्लाह बिहार सरकार की पूर्व मंत्री थीं, जिनका इंतकाल हो चुका है.

जस्टिस अमानुल्लाह का जन्म 11 मई 1963 को बिहार राज्य में हुआ था. उन्होंने पटना लॉ कॉलेज से स्नातक करने के बाद सितंबर 1991 में उन्होंने वकालत शुरू की. साल 2011 में वह पटना हाईकोर्ट के जज बने थे. इसके बाद 2021 में उनका ट्रांसफर आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में हुआ. जस्टिस अमानुल्लाह को 6 फरवरी 2023 को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

10 मिनट ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

9 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

18 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

21 घंटे ago