Bihar

‘गोपाल बाबू का नहीं, झारखंड से जो लाल पानी मंगाकर पीते हैं उसका दोष’, JDU सांसद अजय मंडल का विधायक पर पलटवार

भागलपुर के सांसद अजय मंडल और जदयू विधायक गोपाल मंडल के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। यह सब शुरू हुआ जब गोपाल मंडल ने एक सार्वजनिक सभा में अजय मंडल को ‘काला नाग’ कहा था। अब अजय मंडल ने पलटवार करते हुए गोपाल मंडल को ‘पियक्कड़’ कह दिया है। उन्होंने कहा कि विधायक गोपाल मंडल झारखंड से आने वाला बंद बोतल (शराब) का लाल पानी पीते हैं, इसलिए वह अर्गल बयान देते हैं। सांसद अजय मंडल नवगछिया में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।

गोपाल बाबू झारखंड से लाल पानी मंगवाकर पीते हैं: अजय मंडल

अजय मंडल ने कहा कि गोपाल बाबू को आपत्तिजनक बयान देने की आदत नहीं है। उसमें उनका कोई दोष नहीं है। वह झारखंड से जो लाल पानी मंगा कर पीते हैं, उसी का दोष है। उन्होंने कहा कि अभद्र भाषा का प्रयोग करना उनका नेचर और सिग्नेचर है। यह कभी किसी का बदलता नहीं है। गोपाल मंडल को उनके पूर्वजों की बीमारी है बयानबाजी करना।

वहीं जेडीयू कार्यकर्ता से अभद्र व्यवहार पर सांसद ने कहा कि अगर उन्होंने किसी कार्यकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार किया है, तो कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। बिहार में सुशासन है। अगर अन्याय है तो कानून है। कानून का राज स्थापित करने पर ही नीतीश कुमार सफल मुख्यमंत्री बने हैं।

गोपाल मंडल ने कब और क्या बयान दिया था?

बता दें, बीते सोमवार को बिहपुर में एनडीए गठबंधन का एक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें बिहपुर विधानसभा के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार, गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल सहित एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे। इसी कार्यक्रम में जदयू विधायक गोपाल मंडल ने जब माइक अपने हाथ में थामा तो फिर कहां रुकने वाले थे। उन्होंने भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय मंडल को काला नाग बताया तो वहीं पूर्व सांसद सह जदयू के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलो मंडल को गोरा नाग बताया। यही नहीं उन्होंने लोगों को इनसे बचने की हिदायत भी दे डालिए थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

1 घंटा ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

12 घंटे ago