Bihar

बिहार के सुपौल में एसएसबी के 250 जवान अचानक हुए बीमार, खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

सुपौल के भीमनगर स्थित बिहार विशेष सशस्त्रत्त् पुलिस की 12 वीं एवं 15 वी बटालियन में ट्रेनिंग के लिए आए लगभग 250 जवान रविवार को अचानक बीमार हो गए। बीमार जवानों का वीरपुर अनुमंडल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। बताया गया कि रविवार की दोपहर का खाना खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। जवानों को उल्टी और दस्त होने लगे। रात नौ बजे तक लगभग 250 जवान अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए थे।

वहीं इसके साथ-साथ भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार और वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जबानों से उनका हाल चाल जाना। जवानों की भीड़ के बीच एक ट्रेनी जवान मुकेश कुमार ने बताया कि लगातार ट्रेनिंग के दौरान खाना खराब मिल रहा था और इस खाने का लगातार जवानों के द्वारा विरोध किया जा रहा था। आज खाना खाने के बाद ट्रेनिंग कर रहे जवानों की तबीयत बिगड़ने लगी।

उन्होंने कहा कि इसके पीछे एक साजिश हो सकती है। वहीं उपचार के दौरान मात्र अस्पताल में मात्र एक चिकित्सक होने के चलते बीमार होने की आशंका में अनुमंडल अस्पताल पहुंचे बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के ट्रेनी जवानों ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। जवानों का कहना था कि इतने बड़े अस्पताल में मात्र एक चिकित्सक के द्वारा इलाज किया जा रहा है। ऐसे में तो इलाज होते होते सुबह हो जाएगी और इतने समय में किसकी जान बचेगी और कौन रहेगा ये कहना मुश्किल है। कई जवानों ने बताया कि अस्पताल में किसी भी दवा की सुविधा नहीं है। सभी दवा खरीदकर लानी पड़ रही है।

इस बीच इलाज करा रहे जवानों के बीच असमंजस और अफरातफरी की स्थिति दिखी। सभी बीमार जवान चाह रहे थे कि जल्दी से चिकित्सक आएं और उनका इलाज पहले हो जाए। लेकिन अस्पताल में एक ही चिकित्सक के रहने से परेशानी हुई। मामले की बाबत एसडीएम नीरज कुमार ने कहा कि फूड प्वाइजनिंग का मामला है। अभी वेट एंड वाच की स्थिति है। मैं अभी यहां बना हुआ हूं। वहीं एसपी शैशव यादव ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग का मामला लग रहा है। सभी जवान इलाजरत हैं। छह जवानों की स्थिति थोड़ी गंभीर है।

Avinash Roy

Recent Posts

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

1 घंटा ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

3 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

9 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

17 घंटे ago