Bihar

शिक्षकों के वेतन को लेकर ACS ने जारी किया नया आदेश, अक्टूबर से बदल जाएंगे नियम

बिहार के सरकारी स्कूलों में कार्यरत करीब साढ़े पांच लाख हेडमास्टर और शिक्षकों का वेतन अब उनकी ऑनलाइन उपस्थिति (मोबाइल ऐप के जरिए) के आधार पर भुगतान किया जाएगा. इस व्यवस्था के तहत पहली बार वेतन भुगतान की कवायद एक अक्टूबर से शुरू होगी. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. फिलहाल राज्य के स्कूलों में हेडमास्टर और शिक्षकों की उपस्थिति ई-शिक्षा कोष ऐप के जरिए ली जा रही है.

ऑनलाइन हाजिरी के लिए दिए गए दो विकल्प

दरअसल शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि एक अक्टूबर से ऑनलाइन उपस्थिति के आधार पर ही शिक्षकों को वेतन दिया जाये. विभाग ने ऑनलाइन हाजिरी के लिए शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को दो विकल्प दिये हैं. सरकारी स्कूलों के सभी प्रधानाध्यापक और अध्यापक अनिवार्य तौर पर ई शिक्षाकोष एप पर प्रतिदिन हाजिरी लगायेंगे. यह आंकड़ा पोर्टल पर रोजाना दर्ज होगा. साथ ही सभी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक भौतिक रूप से उपस्थिति रजिस्टर में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं.

BEO शिक्षकों की निगेटिव सूची करेंगे तैयार

प्रत्येक माह संबंधित प्रखंडों के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ई-शिक्षाकोश एप पर दर्ज उपस्थिति के आधार पर अनुपस्थित शिक्षकों की निगेटिव सूची तैयार कर जिले के डीपीओ स्थापना को उपलब्ध कराएंगे. जिसके आधार पर एक अक्तूबर से वेतन भुगतान किया जायेगा. एप पर कोई शिक्षक अनाधिकृत तौर पर गैर हाजिर पाया जाता है तो उस तिथि की अनुपस्थिति को आकस्मिक एवं अन्य अनुमान्य अवकाश में शामिल किया जायेगा. इन दोनों अवकाश के न होने पर उस तिथि को लीव विदाउट पे घोषित किया जायेगा. किसी तकनीकी दिक्कत की वजह से अगर उपस्थिति दर्ज करने में दिक्कत आती है तो ऐसी स्थिति में उपस्थित रजिस्टर के आधार पर वेतन भुगतान किया जायेगा.

एप में दिया गया नया विकल्प

25 जून से ई-शिक्षाकोष मोबाईल ऐप से शिक्षक हाजिरी बना रहे हैं. अभी तक करीब 4.5 लाख शिक्षक प्रतिदिन ऑनलाइन हाजिरी बना रहे हैं. इसी क्रम में प्रधानाध्यापक और शिक्षक की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए ई-शिक्षाकोष मोबाइल ऐप पर ‘स्कूल एडमिन’ नाम का एक नया विकल्प दिया है. इसके माध्यम से स्कूल के प्रधानाध्यापक भी उपस्थित शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज कर सकेंगे. अपर मुख्य सचिव ने ने दोनों विकल्प से हाजिरी बनाने की प्रक्रिया भी विस्तार से समझायी है.

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

53 मिनट ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

5 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

16 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

16 घंटे ago