Bihar

बम से उड़ाने वाले हैं पूरा स्कूल … पढ़ने नहीं जाना पड़े इसलिए छात्र ने भेज दिया ऐसा मेल, पुलिस के उड़े होश

स्कूल नहीं जाने के लिए बच्चे कई तरह की बहानेबाजी करते हैं. लेकिन स्कूल नहीं जाना पड़े इसलिए स्कूल में बम की धमकी दे दी जाए, यह खुलासा होते ही पुलिस के होश उड़ गए. दिल्ली के समर फील्ड्स स्कूल, कैलाश कॉलोनी, जीके-1 में बम की धमकी की जांच के दौरान सामने आई है. दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा कि धमकी देने वाले 14 वर्षीय छात्र की पहचान कर ली गई है और उससे पूछताछ की जा रही है. छात्र स्कूल नहीं जाना चाहता था और इसलिए उसने बम की धमकी वाला मेल भेजा था. छात्र ने मेल में दो और स्कूलों का भी उल्लेख किया था ताकि यह वास्तविक लगे. पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है.

दरअसल, राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से समर फील्ड्स स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. स्कूल के प्रबंधक के पास गुरुवार देर रात में धमकी भरा ई-मेल आया था. उन्होंने शुक्रवार सुबह देखा तो हड़कंप मच गया. इस दौरान 10 मिनट के अंदर स्कूल को खाली दिया गया. पहले भी इस स्कूल को धमकियां मिल चुकी थी.

एक ही स्कूल को बार बार बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने इसके पीछे किसी षड्यंत्र की आशंका जताई. इसी को लेकर मामले की जांच की गई. मौके पर पहुंची और स्कूल को खाली कराया. पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वाड ने तुरंत स्कूल में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान स्कूल परिसर में कोई संदिग्ध विस्फोटक नहीं मिला. इस स्कूल को तीन महीने पहले भी ऐसी धमकी दी गई थी. इस स्कूल को बार-बार धमकी क्यों मिल रही है, पुलिस इसका कारण जानने में जुट गई है.

पुलिस की जाँच में यह भी पता चला की धमकी भेजने वाले ने एक ही मेल से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. पुलिस ने तमाम एंगल की जांच के बाद छात्र को तलाशा और उसके खुलासे से पुलिस के भी होश उड़ गए. छात्र ने बताया कि छात्र स्कूल नहीं जाना चाहता था और इसलिए उसने बम की धमकी वाला मेल भेजा था.

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

8 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

14 घंटे ago