Bihar

बिहार: साढ़े 3 साल की बच्ची की ह’त्या, ला’श को ट्रॉली बैग में डालकर फेंका; मां प्रेमी के साथ फरार

बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रॉली बैग के अंदर साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची का शव मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना मिठनपुरा थाना इलाके के रामबाग एफसीआई गोदाम के पीछे वाले मोहल्ले की है। बच्ची की पहचान पास में रहने वाले मनोज कुमार की पुत्री मिष्टी कुमारी के रूप में हुई है। गला रेतकर उसकी हत्या की गई है, फिर शव को ट्रॉली बैग में भरकर फेंक दिया गया। बच्ची की मां काजल कुमारी शुक्रवार दोपहर दो बजे से लापता है। मां आशंका है कि अवैध संबंध में मां ने ही प्रेमी के साथ मिलकर मासूम बेटी की हत्या कर दी और फिर शव को ठिकाने लगाकर फरार हो गई।

बच्ची की मां काजल कुमारी शुक्रवार दोपहर दो बजे से लापता है। मिठनपुरा थाना के रामबाग एफसीआई गोदाम के पीछे मोहल्ला में एक ट्रॉली बैग में बंद साढ़े तीन साल की बच्ची का शव मिला है। उसकी मां काजल कुमारी शुक्रवार दोपहर दो बजे से लापता है। आशंका है कि अवैध संबंध में मां ने ही प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की और शव को फेंक कर फरार हो गई। वह अपना सारा गहना, आधार कार्ड आदि सामान भी साथ में ले गई है।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। मिष्टी के पिता मनोज कुमार और मामा करण कुमार भी उसी मकान में रहते थे। मनोज और करण शुक्रवार सुबह अपने अपने काम पर चले गए। दोपहर दो बजे काजल कुमारी उसी बिल्डिंग में नीचे ग्राउंड फ्लोर पर रह रही एक रिश्तेदार को मौसी के यहां बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर निकल गई। उसने कहा कि रात को देर से लौटेगी।

इस वजह से रिश्तेदारों ने ध्यान नहीं दिया। आशंका है कि मां ने अपनी मासूम बच्ची के शव को बैग के साथ घर के पीछे गड्ढे में फेंक दिया और फरार हो गई। उसका मोबाइल फोन भी शुक्रवार दोपहर से बंद है। मनोज और करण रात में काम से लौटा तो गेट बंद मिला। ये लोग रात भर गायब काजल और उसकी साढ़े तीन साल की बेटी मिष्टी को खोजते रहे। कहीं कुछ पता नहीं चला तो सुबह 9 बजे मिठानपुरा थाने में दोनों के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस छानबीन के लिए मोहल्ले में आई, तब घर के पीछे गड्ढे में पड़ा बैग दिखा। बैग की जांच की गई तो उसमें मिष्टी का शव मिला। मिठनपुरा थानेदार ने बताया कि सीसीटीवी और टावर लोकेशन से गायब काजल का सुराग ढूंढा जा रहा है। परिवार वाले फरार काजल पर ही हत्या की आशंका जता रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एफएसएल से घटना की जांच कराई जा रही है। पूरे कमरे की एफएसएल जांच होगी। अगर बच्ची की हत्या कमरे में की गई होगी तो खून के अंश भी घर में मिलेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस; सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां सूर्यकंठ में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

4 घंटे ago

एजेंसी और ठेका प्रथा खत्म कर श्रमिकों को स्थायी करे विश्वविद्यालय प्रशासन, भाकपा-माले की दोटूक

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…

9 घंटे ago

स्कूल जाने के दौरान शिक्षक पर फायरिंग करने के मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग सख्त, दो दिनों में मांगी गई रिपोर्ट

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…

9 घंटे ago

जितवारपुर में बंद घर का ताला तोड़कर गंडक प्रोजेक्ट के बड़ा बाबू के घर भारी मात्रा में आभूषण व नगद की चोरी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…

10 घंटे ago