वैशाली में एक 17 साल नाबालिग लड़की ने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की है। फिलहाल उसका इलाज हाजीपुर के सदर अस्पताल में चल रहा है। लड़की के अनुसार उसे ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर (30) ने ही जहर खाने को मजबूर किया। दोनों के बीच एक साल पहले अफेयर था।
नाबालिग लड़की पातेपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। लड़की की एक शादी डेढ़ साल पहले कराई गई थी, लेकिन टीचर ने उसके ससुरालवालों को भड़का दिया, जिसके बाद उसे पति ने मायके लाकर छोड़ दिया। लड़की मायके में रहने लगी तो टीचर फिर उससे मिलने आने लगा। लड़की के परिजन ने परेशान होकर उसकी दूसरी शादी करने का फैसला किया, लेकिन शादी के दिन ही मंगलवार को टीचर आया और उसकी हाथ में जहर का बोतल थमाकर बोला, मुझसे सच्चा प्यार करती हो तो इसे पी लो। लड़की ने उसे पी लिया जिसके बाद वह बेहोश हो गई। टीचर मौके से फरार हो गया। गंभीर स्थिति में छात्रा को परिजनों ने पातेपुर पीएचसी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
अस्पताल में चल रहा इलाज
इधर, पातेपुर थाना अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से मिली थी। घायल बच्ची को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पातेपुर से सदर अस्पताल रेफर करवा दिया गया है। पीड़िता या उसके परिजनों ने किसी तरह का लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अस्पताल में भर्ती लड़की ने बताया कि दो साल से शिक्षक विकास कुमार से बात करते थे। उसने कहा था कि वह हमसे शादी करेगा लेकिन उसने शादी नहीं की। मेरी दूसरी शादी की भनक लगते ही वह घर आया और कहा किसी और से शादी नहीं करोगी। उसने जहर दिया तो मैंने खा लिया।
पंचायत भी बुलाई गई थी
पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद युवक उसके ससुराल भी पहुंच गया था। उसके पति और अन्य लोगों को उल्टी सीधी बात बता कर उसके विरुद्ध भड़का दिया। पत्नी के बारे में जान कर उसके पति ने उसे मायके पहुंचा दिया। मायके आने के बाद बार-बार आरोपित शिक्षक उसके घर आ जाता था। इसके लिए कई बार परिजनों ने पंचायत भी बुला कर युवक को घर आने से मना कराया गया था। आरोपित शिक्षक की हरकत से परेशान परिजनों ने युवती की दूसरी शादी करने की तैयारी में जुटे थे।
2 बच्चे का पिता है आरोपी टीचर
बता दें कि आरोपी टीचर विकास भी पातेपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी भी शादी हो चुकी है। उसे दो बच्चे भी हैं। पत्नी भी इसी इलाके में रहती है। फिलहाल घटना को अंजाम देने के बाद से वह फरार है।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…