Bihar

भागलपुर पुलिस लाइन: अवैध संबंध की हुई एंट्री और निगल गयी 5 जिंदगियां, महिला सिपाही का उजड़ गया परिवार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भागलपुर पुलिस लाइन (Bhagalpur Police Line) में एक महिला सिपाही के सरकारी क्वार्टर से 5 शव बरामद किए गए हैं. मृतकों में महिला सिपाही नीतू कुमारी, उसके दो बच्चे और नीतू की सास है. इन सबका गला रेता हुआ मिला. जबकि वहीं पर सिपाही के पति का शव भी फंदे से लटका हुआ मिला. एक सुसाइड नोट मौके पर से बरामद हुआ है जिसमें पति ने हत्या की बात को स्वीकारा है. उसने अपनी पत्नी के अवैध संबंध का जिक्र उस सुसाइड नोट में किया है. प्रेम विवाह करके एक दूजे के हुए पंकज और नीतू का जीवन का अध्याय इस तरह से समाप्त हो जाएगा. इसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी.

महिला सिपाही के पति का खूनी खेल

भागलपुर पुलिस लाइन के क्वार्टर नंबर CB-38 में कांस्टेबल नीतू का परिवार रहता था. नीतू समेत उसकी सास और दोनों बच्चे व पति का शव इसी क्वार्टर से मंगलवार को बरामद हुआ है. इस घटना ने पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैला दी है. पुलिस के दर्जन भर आला अधिकारी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे. नीतू, उसके दोनों बच्चे और नीतू की सास का गला रेता हुआ मिला. जबकि नीतू के पति पंकज का शव फंदे से लटका मिला. कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतू, अपने दोनों बच्चों व मां की गला रेतकर हत्या करने के बाद नीतू के पति पंकज ने आत्महत्या कर ली.

सुसाइड लेटर में पत्नी के अवैध संबंध का जिक्र

मौके पर पहुंचे भागलपुर के डीआइजी ने एक सुसाइड लेटर मिलने की बात कही है जो नीतू के पति का है. उसमें उसने अपनी पत्नी नीतू के अवैध संबंध होने का जिक्र किया है और हत्या की बात को स्वीकार किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं नीतू के पड़ोस में रहने वालों ने कर्मियों ने पुलिस को बताया है कि नीतू और उसके पति के बीच अक्सर झगड़ा होता था. सोमवार की शाम को भी दोनों झगड़े थे. दोनों के झगड़े आए दिन सड़क पर दिखते थे. वहीं डीआजी ने कहा कि इस तरह की घटना कल्पना के परे है.

प्रेम विवाह से दोनों एक दूसरे के हुए थे

दरअसल, आरा निवासी पंकज और बक्सर की नीतू एक दूसरे से बेहद प्रेम करते थे. दोनों ने इसे रिश्ते में बदला और प्रेम विवाह किया था. दोनों पहले एक मॉल में काम करते थे. इस बीच नीतू ने कुछ साल पहले सिपाही परीक्षा पास कर ली और बिहार पुलिस में नौकरी पा ली. जिसके बाद उसने पंकज से विवाह कर लिया था. परिवार खुशी से रह रहा था. दोनों को दो बच्चे भी थे. लेकिन उनकी खुशियों पर ग्रहण लगना शुरू हुआ जब नीतू के अवैध संबंध के शक में उसका पति अक्सर उससे झगड़ने लगा. इसी विवाद ने हंसते खेलते पूरे परिवार को तबाह कर दिया. प्रेम विवाह से एक-दूसरे के साथ बंधे नीतू और पंकज अब इस दुनिया में नहीं हैं. साथ ही दो बच्चे और अपनी मां की भी हत्या पंकज ने कर दी. इस घटना ने सबको स्तब्ध करके रख दिया है.

नीतू के पिता का हो चुका है देहांत, ट्रेनिंग के बाद पंकज से की थी शादी

बक्सर निवासी नीतू 2015 बैच की सिपाही थी जो नवगछिया में पहले तैनात थी. 2022 में उसका तबादला भागलपुर पुलिस बल में हुआ था. नीतू के पिता नहीं थे. नौकरी के बाद उसने शादी की थी. ट्रेनिंग संपन्न होने के बाद वह आरा निवासी पंकज के साथ विवाह के बंधन में बंधी थी. पुलिस हत्याकांड मामले की जांच में जुटी है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

4 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

13 घंटे ago